12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
HomeराजनीतिCM की कुर्सी खोकर भी इतना क्यों मुस्कुरा रहे DK! कांग्रेस की...

CM की कुर्सी खोकर भी इतना क्यों मुस्कुरा रहे DK! कांग्रेस की इस तस्वीर का अर्थ समझिए

Published on

नई दिल्ली/बेंगलुरु

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर चल रहा असमंजस खत्म हो गया है। सीएम की कुर्सी के हकदार बने हैं सिद्धारमैया और डेप्युटी सीएम का पद डीके शिवकुमार के हिस्से आया है। दोनों ही मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। अब दोनों की एक ताजा तस्वीर सामने आई है। इसमें शिवकुमार और सिद्धारमैया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हैं। खरगे को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर अंतिम फैसला लेना था।

इस तस्वीर में मल्लिकार्जुन खरगे बीच में हैं। वहीं उनके दाहिने तरफ डीके शिवकुमार और बाईं तरफ सिद्धारमैया हैं। पिछले कुछ दिनों में शिवकुमार और सिद्धारमैया के बारे में तमाम खबरें आईं। कहा यहां तक गया कि शिवकुमार किसी भी सूरत में सिद्धारमैया को सीएम बनते नहीं देखना चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस ने इस तस्वीर के जरिए यह दिखाने का प्रयास किया कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और दोनों नेता साथ हैं। तस्वीर में शिवकुमार के चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट है। वहीं सिद्धारमैया भी मंद-मंद मुस्कुराते दिख रहे हैं। जाहिर है कांग्रेस के लिए इस तस्वीर के बहुत मायने हैं, क्योंकि अगर दोनों नेताओं के बीच एक राय नहीं बनती को कर्नाटक की शानदार जीत फीकी पड़ सकती थी। सिद्धारमैया और शिवकुमार की एक और तस्वीर सामने आई है। इसमें शिवकुमार और सिद्धारमैया एक साथ डिनर करते दिख रहे हैं। उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी नजर आ रहे हैं।

शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद सीएम के मसले पर कांग्रेस को चार दिन तक माथापच्ची करनी पड़ी। आखिरकार फॉर्म्युला तय हो गया और 20 मई को सिद्धारमैया दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। इससे पहले दिल्ली जाते समय शिवकुमार ने कहा था कि पार्टी उनके लिए मां है और मां को बच्चे की इच्छा पूरी करनी चाहिए। शिवकुमार ने कहा था कि वह न तो ब्लैकमेल करेंगे और न ही पार्टी की पीठ में छुरा घोंपेंगे। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि उनकी कोई डिमांड नहीं है और उन्होंने 135 सीटें जीतकर सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के चरणों में रख दी हैं।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...