17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिचुनाव से पहले सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही हैं नूपुर...

चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही हैं नूपुर शर्मा, क्या है दिल्ली कनेक्शन?

Published on

नई दिल्ली :

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए BJP की दूसरी लिस्ट का सभी को इंतजार है। पार्टी ने अभी 70 में से 29 नामों की ही घोषणा की है। उम्मीद है कि बाकी नामों से भी पर्दा जल्द ही हट जाएगा। मगर इस बीच एक नाम की चर्चा ने दिल्लीवालों को चौंका दिया है। एक ऐसे नाम की चर्चा जोर-शोर से चल रही है, जिसे 2 साल पहले बीजेपी ने सस्पेंड कर दिया था।

हम बात कर रहे हैं नूपुर शर्मा की। वही नूपुर शर्मा, जिनकी पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी ने 2022 में बवाल मचा दिया था। एक न्यूज चैनल पर बहस के दौरान उन्होंने जो टिप्पणी की, उससे न सिर्फ देश में बवाल मचा बल्कि कई मुस्लिम देशों को भी नाराज कर द‍िया था। दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा होते ही अचानक से नूपुर शर्मा का नाम सोशल मीडिया पर छाने लगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी की लिस्ट में उनका नाम भी हो सकता है।

क्या चल रहा है सोशल मीडिया पर
सोशल मीडिया पर अचानक से यह चर्चा होने लगी है कि नूपुर शर्मा को बीजेपी दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट कर सकती है। जब से यह अफवाह उड़ी है, तभी से सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय रखने लगे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा सकता है। वहीं कुछ लोग इसके विरोध में पोस्ट कर रहे हैं। कुछ लोग तो यह तक दावा कर रहे हैं कि दिल्ली को नूपुर शर्मा जैसी मुख्यमंत्री की ही जरूरत है। हालांकि बीजेपी की ओर से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। न ही किसी बीजेपी नेता ने इस संबंध में कोई बयान दिया है।

आखिर क्यों हो रहीं ट्रेंड
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही नूपुर शर्मा का नाम ट्रेंड होने के पीछे एक वजह भी है। दरअसल आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वह तगड़ी चुनौती दे चुकी हैं। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में नूपुर शर्मा ने नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को चुनौती दी थी। हालांकि उन्हें 31 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। मगर वह दूसरे नंबर पर रही थीं। यही नहीं उनके नेतृत्व में इस सीट पर BJP के वोट शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा इजाफा भी हुआ था।

नूपुर शर्मा का दिल्ली कनेक्शन
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी नूपुर शर्मा 2008 में ABVP से दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके पास लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स डिग्री है। यही नहीं वह दिल्ली की बीजेपी यूनिट की प्रवक्ता रह चुकी हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता को देखते हुए ही 2020 में बीजेपी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था।

आखिर क्यों नूपुर शर्मा हुई थीं सस्पेंड
साल 2022 में उनके एक बयान ने सियासी भूचाल खड़ा कर दिया था। एक न्यूज चैनल पर बहस में उन्होंने पैंगबर मुहम्मद पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली थी। इसके बाद पूरे देश में उनके और बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए थे। यही नहीं कई मुस्लिम देशों ने भी भारत से माफी मांगने की बात कह दी थी। इसके बाद नूपुर शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी थी। यही नहीं बीजेपी ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड भी कर दिया था।

कब तक आ सकती है BJP की दूसरी लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी को बीजेपी की दूसरी लिस्ट का इंतजार है। चर्चा है कि बीजेपी आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। इस लिस्ट में बाकी बचे 41 प्रत्याशियों के नाम पर फैसला हो सकता है।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...