16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटिक-टिक कर रही 'कयामत घड़ी' आखिर अचानक क्यों देने लगी है तबाही...

टिक-टिक कर रही ‘कयामत घड़ी’ आखिर अचानक क्यों देने लगी है तबाही की चेतावनी!

Published on

मॉस्को

धरती पर मानवता के अंत का अनुमान लगाने वाली ‘कयामत की घड़ी’ ने चेतावनी दी है कि हम ‘नींद में परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं’ क्योंकि यूक्रेन में संघर्ष बढ़ता जा रहा है। घड़ी की निगरानी करने वाली मैग्जीन बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट के मुताबिक, यह संकेतात्मक घड़ी इस बात का अनुमान लगाती है कि परमाणु युद्ध या जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं की वजह से मानवता खुद को तबाह करने के कितने करीब है। रूस और यूक्रेन युद्ध को नौ महीने होने वाले हैं और इस दौरान कई बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी दी जा चुकी है।

डेलीस्टार की खबर के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में परमाणु मामलों पर मैग्जीन के एडिटर फ्रांकोइस डियाज़-मॉरिन ने यूक्रेन पर पुतिन के हमले के संदर्भ में एक आर्टिकल लिखा था। इसका शीर्षक था, ‘Nowhere to Hide: How a Nuclear War Would Kill You and Almost Everyone Else’. न्यूजवीक से बात करते हुए डियाज़-मॉरिन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के चलते दुनिया के परमाणु युद्ध की ओर बढ़ने की आशंका है।

एक्सपर्ट ने बताई ‘वेक-अप कॉल’ की जरूरत
उन्होंने कहा, ‘परमाणु हथियारों के निर्माण के बाद से इसके खतरों को कवर करने वाली एक मैग्जीन के तौर पर, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम कुछ करें। यह आर्टिकल बुलेटिन मैग्जीन के लिए एक वेक-अप अलार्म है। इस स्टोरी के लिए इससे बेहतर समय कोई नहीं हो सकता।’ उन्होंने कहा, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टिंग के आधार पर अब हम जानते हैं कि रूस के सैन्य अधिकारी यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की वास्तविक संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।’

2020 में रिसेट की गई थी घड़ी
यह स्पष्ट नहीं है कि पुतिन या उनके किसी सलाहकार ने इस आर्टिकल को पढ़ा या नहीं, लेकिन डियाज़-मॉरिन का दावा है कि पब्लिश होने के बाद कुछ मिनट के भीतर इसे मॉस्को में पढ़ लिया गया था। इस घड़ी को 1947 में स्थापित किया गया था जिसके बाद से इसे 24 बाद रिसेट किया जा चुका है। इसे हाल ही में 2020 में रिसेट किया गया था, जब बुलेटिन ने मिनट वाली सुई को आगे बढ़ाया था। घड़ी के अनुसार ‘मध्यरात्रि’ का समय मानवता के लिए ‘कयामत की घड़ी’ होगी।

परमाणु हमले से विस्फोट हो जाएंगे हजारों बम
हालांकि पुतिन के युद्ध ने अभी तक घड़ी की मिनट वाली सुई को ‘मध्यरात्रि’ के करीब नहीं बढ़ाया है। बुलेटिन के साइंस और सिक्योरिटी बोर्ड ने वर्तमान संघर्ष की निंदा की है। डियाज़-मॉरिन ने अपने आर्टिकल में संभावित परमाणु युद्ध के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने अनुमान लगाया कि कुछ मिनट के भीतर ही सैकड़ों या हजारों बम विस्फोट हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अमेरिका और रूस के बीच का युद्ध सीधे तौर पर कम से कम 36 करोड़ लोगों की जान ले लेगा।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...