19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलमुंबई छोड़कर बुमराह आईपीएल ऑक्शन में उतरेंगे? हरभजन सिंह के ट्वीट से...

मुंबई छोड़कर बुमराह आईपीएल ऑक्शन में उतरेंगे? हरभजन सिंह के ट्वीट से इस घमासान

Published on

नई दिल्ली

जसप्रीत बुमराह और मुंबई इंडियंस में गहरा कनेक्शन है। माना जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को बनाया है। मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को मंच दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार किया तो बुमराह ने टीम की सफलता के लिए हमेशा X फैक्टर की भूमिका निभाई। पिछले सीजन में कप्तानी में बदलाव के बाद से हालांकि लगातार रिपोर्ट आती रहीं कि मुंबई इंडियंस के खेमे में सबकुछ ठीक नहीं है। अब मुंबई इंडियंस के लिए ट्रॉफी जीत चुके पूर्व कप्तान हरभजन सिंह के एक ट्वीट से बड़ा घमासान छिड़ गया है।

आईपीएल-2025 की रिटेंशन पॉलिसी का ऐलान, हरभजन सिंह का ट्वीट वायरल
आईपीएल-2025 की रिटेंशन पॉलिसी का ऐलान होने के बाद से तरह-तरह के कयासों के बीच हरभजन सिंह ने ट्वीट किया। उन्होंने X पर लिखा- अगर जसप्रीत बुमराह ने खुद को आईपीएल ऑक्शन के लिए खुद को उपलब्ध कराया तो हमें सबसे महंगा खिलाड़ी मिलेगा। क्या आप सभी लोग इस बात से सहमत हैं। उन्होंने बुमराह को टैग भी किया। उनका यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल होने लगा।

आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी मिलेगा!
जसप्रीत बुमराह ने इस पर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी कि अगर वह ऑक्शन में हिस्सा लेते हैं तो आईपीएल इतिहास के सारे रिकॉर्ड चूर-चूर हो जाएंगे। इस पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। विराट कोहली के चाहने वाले आरसीबी स्टार के लिए दावा करने लगे तो कुछ ने सूर्यकुमार यादव का नाम लिया।

31 अक्टूबर है रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट ऐलान करने की आखिरी तारीख
ऐसा होता है या नहीं यह 31 अक्टूबर तक पता चल जाएगा। 31 अक्टूबर रिटेन प्लेयर्स के नाम देने का आखिरी डेट फिक्स किया गया है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस टीम जसप्रीत बुमराह को रिलीज करने का जोखिम शायद ही लेना चाहेगी। बुमराह अकेले पूरी टीम पर भारी पड़ते हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 क्या किया यह हर कोई जानता है।

जसप्रीत बुमराह का आईपीएल करियर
जसप्रीत बुमराह की एंट्री 2013 में हुई थी और इसी साल फ्रेंचाइजी ने अपना खिताब जीता था। बुमराह फ्रेंचाइजी के लिए अब तक 133 मैचों में 165 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग 10 रन देकर 5 विकेट है। उनका औसत 22.51 और इकॉनमी 7.30 है। उनकी कातिलाना गेंदबाजी का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें दुनिया का लगभग हर बल्लेबाज सबसे खतरनाक गेंदबाज मानता है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...