8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यफडणवीस के इस्तीफे की पेशकश से योगी पर बढ़ेगा सियासी दबाव? UP...

फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश से योगी पर बढ़ेगा सियासी दबाव? UP में BJP के हश्र के बाद CM की कुर्सी पर सवाल

Published on

लखनऊ

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में खराब प्रदर्शन को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। एनडीए को केवल 36 सीट मिलने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कोई योगी फैक्‍टर पर निशाना साध रहा है तो कोई केंद्रीय नेतृत्व पर ठीकरा फोड़ रहा है। इस गहमागहमी के बीच महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। अब ऐसा माना जा रहा है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ पर भी दबाव बनेगा।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में भाजपा की सीटें कम होने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यूपी को लेकर भी फैसला हो सकता है। यूपी में योगी ही चुनाव करते नजर आए। उन्होंने डेढ़ सौ से ज्‍यादा रैलियां कीं एक दर्जन से ज्‍यादा 13 रोड शो किए। लेकिन इसके बाद भी नतीजा ऐसा आया, जिसने सभी को चौंका दिया।

हालांकि यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर पश्चिम से लेकर पूरब तक हाल बुरा रहा। भाजपा का वोट शेयर भी काफी गिर गया। कई बड़े सांसद हार गए। हर सीट पर भाजपा के सांसदों के खिलाफ गुस्‍सा महसूस किया गया। यूपी में डबल इंजन की सरकार की एंटी इनकमबैंसी से अधिक नुकसान हुआ।

यूपी में मोदी सरकार में कुल 11 केंद्रीय मंत्री हुआ करते थे। इस बार मैदान में उतरे 7 केंद्रीय मंत्री धराशायी हो गए। केवल लखनऊ से राजनाथ सिंह, आगरा से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज से वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी और मिर्जापुर से अपना दल की अनुप्रिया पटेल जीत हासिल कर सके।

भाजपा के सबसे बड़े चेहरे में शुमार स्मृति इरानी अमेठी में अपनी सीट नहीं बचा सकीं। उन्‍हें पहली बार चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के केएल शर्मा ने मात दे दी। इसी तरह से चंदौली से डॉ महेश चंद्र पांडेय, जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी, मोहनलालगंज से कौशल किशोर और फतेहपुर साध्‍वी निरंजन ज्‍योति हार गए।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....