14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालएमपी में बंद होगी लाडली बहना योजना? प्रशासन के एक आदेश के...

एमपी में बंद होगी लाडली बहना योजना? प्रशासन के एक आदेश के बाद हड़कंप, 15 दिनों में सख्त कार्रवाई का निर्देश

Published on

भोपाल:

मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। सागर जिला प्रशासन ने एक लेटर जारी किया है। लेटर में उन महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है जो योजना का लाभ ले रही हैं लेकिन पात्र नहीं है। प्रशासन ने 15 दिनों का समय दिया है। यह लेटर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल लेटर में 4 दिसंबर की डेट है। लेटर को एमपी कांग्रेस ने शेयर किया है। लेटर में अपात्र लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सागर ग्रामीण-2 की तरफ से निर्देश जारी किया गया है। लेटर में लिखा है जो भी आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता, समस्त अध्यक्षक, सचिव स्व सहायका समूह के सदस्य अगर लाड़ली बहना योजना का लाभ ले रहे हैं तो वो अपने लाभ का परित्याग कर दें। 15 दिन के अंदर ऐसे लोग अपने लाभ का परित्याग नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

विधानसभा चुनाव से पहले शुरु हुई थी योजना
लाडली बहना योजना को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया था। इस योजना को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की गेमचेंजर योजना बताया गया था। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव का राज्य का सीएम बनाए जाने के बाद से ही इस योजना को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या है पात्रता की शर्तें
लाडली बहना योजना का लाभ पाने वालों के लिए कई शर्तें थे। जो बहनें इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती हों। पांच एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं हो। परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी नहीं करता हो। घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन नहीं हो। इसके अलावा पूर्व सांसद, विधायक, पंचायत सदस्यों की पत्नी नहीं हों। इस योजना के तहत बहनों के खाते में 1250 रुपए हर महीने भेजे जाते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this