13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोहम्मद बिन सलमान कराएंगे यूक्रेन में शांति! सऊदी अरब में होगी ट्रंप...

मोहम्मद बिन सलमान कराएंगे यूक्रेन में शांति! सऊदी अरब में होगी ट्रंप और पुतिन में शांति वार्ता, जेलेंस्‍की साइडलाइन?

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्दी ही बैठक हो सकती है। दोनों नेताओं में यह मुलाकात सऊदी अरब में होगी। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्होंने पुतिन से फोन पर बात की, जो बहुत अच्छी रही। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनकी रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की सहमति बन गई है। इस बातचीत में एक अहम पक्ष यानी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शामिल नहीं थे। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में ये जरूर कहा कि जेलेंस्की भी रूस के साथ शांति के पक्षधर हैं।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की इस मुलाकात में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी शामिल होंगे। मोहम्मद बिन सलमान ने हाल ही में रूस और अमेरिका के बीच कैदियों की अदला-बदली में सकारात्मक भूमिका निभाई है। अब यूक्रेन-रूस युद्ध में उनकी भूमिका पर नजर है। ट्रंप ने हालांकि पुतिन के साथ सऊदी अरब में मुलाकात की तारीख नहीं बताई है। ट्रंप का कहना है कि ये बैठक जल्दी ही होगी।

ट्रंप को रूस आने का न्योता
क्रेमलिन की ओर से भी इस बातचीत की पुष्टि की गई है। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह बातचीत करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान पुतिन और ट्रंप ने मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। पुतिन ने ट्रंप को रूस आने का न्योता भी दिया है। ट्रंप आने वाले समय में पुतिन के इस न्योते पर फैसला लेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद पुतिन के साथ फोन पर बातचीत को लंबी और बहुत उपयोगी बताया। ट्रंप ने कहा, ‘हम दोनों (ट्रंप और पुतिन) रूस-यूक्रेन युद्ध में हो रही लाखों मौतों को रोकना चाहते हैं। मैं और पुतिन एक-दूसरे के देशों का दौरा करेंगे और दोनों देशों की टीमें यूक्रेन पर तुरंत बातचीत शुरू करेंगी।’

जेलेंस्की को कम अहमियत?
डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी बात की है। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की को बातचीत से बाहर नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन का नाटो में शामिल होना व्यावहारिक नहीं है। दरअसल जेलेंस्की रूस के साथ किसी भी समझौते के तहत अमेरिका से मजबूत सुरक्षा गारंटी चाहते हैं। उन्होंने इस तरह के संकेत भी दिए हैं कि उनको बातचीत से बाहर रखा जा रहा है या फिर कम अहमियत दी जा रही है।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...