9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यइस्तीफा वापस लेंगे शरद पवार? 2-3 दिन में करेंगे विचार... अजित पवार...

इस्तीफा वापस लेंगे शरद पवार? 2-3 दिन में करेंगे विचार… अजित पवार ने समर्थकों को दिया संदेश

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय एनसीपी प्रमुख शरद पवार की वजह से सियासी हलचल तेज हो गई है। पवार ने ऐलान किया है कि वे अध्यक्ष पद छोड़ने वाले हैं। उनके इस एक ऐलान ने एनसीपी कार्यकर्ताओं को परेशान कर दिया है, जमकर इसका विरोध किया रहा है। अब इस बीच अजित पवार ने सभी कार्यकर्ताओं को बताया है कि शरद पवार ने सोचने के लिए अभी दो-तीन दिन का वक्त मांगा है।

क्या फैसला बदलेंगे शरद पवार?
असल में जब कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन शांत नहीं हुआ तो अजित ने अपने चाचा शरद पवार का एक संदेश उनके साथ साझा किया। उस संदेश में पवार ने कहा कि मैंने एक फैसला लिया, लेकिन आप सभी की वजह से मैं इस बारे में एक बार फिर सोचने वाला हूं। मुझे दो से तीन दिनों का वक्त चाहिए, कार्यकर्ता अपने घर जाएं। जो इस्तीफे भी हो रहे हैं, वो तुरंत रुकने चाहिए।

पवार ने कौन सा सियासी बम फोड़ा था?
अब जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को शरद पवार ने अपने इस्तीफे को लेकर बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में मेरा तीन साल का कार्यकाल बाकी है। मैं आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैंने अपना राजनीतिक जीवन 1 मई, 1960 को शुरू किया था। कल हमने मई दिवस मनाया। इतने लंबे राजनीतिक करियर के बाद कहीं रुकने के बारे में सोचना चाहिए। किसी को लालची नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आगे की रणनीति तय करने के लिए एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनाई जाए। समिति में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, पीसी चाको, नरहरि जिरवाल, अजीत पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, छगन भुजबल, दिलीप वलसे-पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र अवध, हसन मुश्रीफ, जयदेव गायकवाड़, धनंजय मुंडे और पार्टी फ्रंटल सेल के प्रमुख शामिल होंगे।

क्या सुप्रिया सुले बनेंगी नई अध्यक्ष?
इसी ऐलान के बाद से एनसीपी में हलचल तेज हो गई, तरह-तरह के कयास जाने लगे। इस समय सूत्रों के हवाले कहा जा रहा है कि एनसीपी की कमान सुप्रिया सुले को दी जा सकती है, वहीं अजित को महाराष्ट्र का जिम्मा सौंपा जा सकता है। इसे लेकर कोई औपचारिक ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन इस समय पार्टी के अंदर ही ऐसी अटकलें चल रही हैं।

शरद पवार के परिवार में कौन-कौन?
शरद पवार की बात करें तो वे महाराष्ट्र के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, केंद्र में मंत्री भी रहे हैं और पिछले 24 सालों से एनसीपी की कमान संभाले हुए हैं। भारतीय राजनीति में उनकी सक्रियता पिछले कई दशकों से देखी जा रही है। उनके परिवार के भी कई सदस्य सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं। शरद पवार कुल पांच भाई-बहन हैं। अजित, शरद पवार के दूसरे नंबर के भाई अनंतराव पवार के बेटे हैं। वहीं अनंतराव के सबसे बड़े बेटे का नाम श्रीनिवास है जिनका ऑटोमोबाइल का बिजनेस है। उनकी एक बेटी भी है जो मीडिया में काम करती हैं। वहीं अजित पवार ने सुनेत्रा पवार से विवाह है जिससे उन्हें दो बेटे हैं- पार्थ और जय। वहीं खुद शरद पवार ने प्रतिभा शक्ति से शादी की थी। दोनों की एक बेटी हैं सुप्रिया सुले जो वर्तमान में लोकसभा की सांसद हैं। सुले ने बिजनेसमैन सदानंद सुले से शादी की है।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...