8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालक्या मध्य प्रदेश में शिवराज नहीं रहेंगे CM? प्रचंड जीत के बाद...

क्या मध्य प्रदेश में शिवराज नहीं रहेंगे CM? प्रचंड जीत के बाद सिंधिया की छोटी सी बात में छिपा है जवाब

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह जनादेश किसी पार्टी के नफा नुकसान की बात नहीं है। यह साफ साफ बात है कि प्रजातंत्र में जो व्यक्ति जमीन से जुड़ा है, जो पार्टी जमीन से जुड़ी हुई है और जमीन के लिए कार्य करती है, उसी पार्टी पर जनता भरोसा करती है। शिवराज सिंह चौहान की जो नीतियां मध्य प्रदेश में रही हैं, जनता के कल्याण की नीतियां रही हैं। उसका पूरा लाभ बीजेपी को मिला है। केंद्र में हमारी डबल ईंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में चल रही है। इस त्रिमुर्ति का ही प्रतिफल है कि हम इस स्थिति में हैं। केंद्र की त्रिमुर्ति और मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और बीडी शर्मा के नेतृत्व में एक-एक बीजेपी का कार्यकर्ता एकजुट है। उसी का प्रतिफल है कि आज परिणाम हमारे पक्ष में आए हैं।

सिंधिया ने कहा कि लाडली बहना योजना का बहुत बड़ा असर रहा है। लाडली बहना योजना गेमचेंजर रहा है। इसका पूर्ण श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह शिवराज सिंह चौहान को है।

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देखिए आज आप चाहे जो भी कहें लेकिन असल बात है जो जीता वही सिकंदर और सिंकदर का नाम है नरेंद्र मोदी। आप चाहे जो भी विश्लेषण करें, लेकिन यह जीत नरेंद्र मोदी की है। बीजेपी नरेंद्र मोदी की गारंटी लेकर मैदान ए जंग में उतरी थी। मोदी की गारंटी आज रंग लाई है। आजके हमारे परिणाम कई मामले में सुखद है। नरेंद्र मोदी की गारंटी ने जनता पर अमिट छाप छोड़ी है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के वित्तीय अनुशासन पर मुहर लगाई है। यह चुनाव रिजल्ट गांधी परिवार के लिए डेथ साबित होगा।

ईरानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर मातृ शक्ति ने भरोसा जताया है। यह केवल इसलिए नहीं कि हमने 33 फीसदी आरक्षण का बिल हमने पास कराया, बल्कि यह जनधन योजना के तहत देश की महिलाओं का पहली बार बैंक खाता खुलना है। चाहे मातृ वंदन योजना हो, चाहे पोषण अभियान हो। चाहे आयुष्मान योजना हो।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना का दौर जारी है। भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। राज्य में भाजपा को मिलती बढ़त के बाद पार्टी के नेताओं की मेल मुलाकात बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उसके बाद शिवराज सिंह चौहान बीजेपी दफ्तर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...