15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलभारत से छिनेगी वर्ल्ड कप की मेजबानी? इस वजह से ICC उठा...

भारत से छिनेगी वर्ल्ड कप की मेजबानी? इस वजह से ICC उठा सकता है बड़ कदम

Published on

नई दिल्ली

साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत से छीन सकती है। मामला टैक्स से जुड़ा हुआ है। अगर भारत सरकार के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) यह समस्या नहीं सुलझा पाता है, तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) बड़ा कदम उठा सकता है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से वनडे विश्व कप 2023 (के लिए भारत सरकार से टैक्स छूट को लेकर बात करने को कहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का नियम है कि मेजबान देश टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सरकार से टैक्स छूट दिलाए। हालांकि, इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है।

भारत सरकार ने भारत में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2016 के दौरान आईसीसी को कोई कर छूट नहीं दी थी। अब अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए भी भारत सरकार की ओर से ऐसे कोई संकेत नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई (BCCI) ने आईसीसी (ICC) को सूचित किया है कि इस मामले में कुछ भी नहीं किया जा सकता है और वह अगर चाहे तो टूर्नामेंट को भारत से बाहर ले जा सकता है।

बीसीसीआई को करोड़ों रुपये का नुकसान
2016 के टी-20 विश्व कप के दौरान भारत सरकार से बीसीसीआई (BCCI) को टैक्स में छूट न मिलने के बाद करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। आईसीसी (ICC) ने 190 करोड़ रुपये टैक्स सरचार्ज के तौर पर बीसीसीआई (BCCI) के राजस्व से काट लिया। बीसीसीआई (BCCI) ने इसे लेकर आईसीसी ट्रिब्यूनल (ICC Tribunal) में मामला उठाया है।

आईसीसी ने प्रसारण राजस्व का टैक्स बिल तैयार किया
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार 2023 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत सरकार एक बार फिर कर छूट से इन्कार कर सकती है। आईसीसी ( ICC) और बीसीसीआई (BCCI) एक बार फिर मुश्किल में पड़ सकते हैं। आईसीसी (ICC) ने पहले ही प्रसारण राजस्व से 21.84% (करीब 900 करोड़ रुपये ) का टैक्स बिल तैयार कर लिया है।

आईसीसी और बीसीसीआई में कानून लड़ाई
मामले पर नजर रखने वालों का कहना है, “यह बीसीसीआई का पैसा है। अगर आईसीसी विश्व कप के आने से पहले इस मुद्दे को सुलझा नहीं पाता है और भारत के राजस्व हिस्से से काटा जाता है, तो दोनों के बीच कानूनी लड़ाई तय है। देश का सबसे मालामाल खेल को टैक्स में छूट देकर सरकार लोगों से क्या कहेगी? दूसरी ओर, यदि आईसीसी भारत से आने वाले टैक्स के पैसे में रियायत देने के लिए सहमत हो जाता है, तो अन्य सदस्य देश इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।”

Latest articles

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

आरजीपीवी कैंटीन के खाने में मिली छिपकली! छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने बताया ‘शिमला मिर्च’

भोपाल राजधानी के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की मुख्य कैंटीन में भोजन की...

हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित पीसी नगर मल्टी में शनिवार रात हुई सनसनीखेज...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...