21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यक्या बीजेपी के खिलाफ साझा गठबंधन बनेगा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जवाब- दिल...

क्या बीजेपी के खिलाफ साझा गठबंधन बनेगा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जवाब- दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है

Published on

बुलंदशहर

यूपी के बुलंदशहर पहुंचे कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भारत जोड़ों यात्रा को देश की यात्रा कहा। ये देश के हित की यात्रा है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए पूरे बीजेपी को छोड़कर सभी दलों को कांग्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सिर्फ बीजेपी को विपक्ष बताया। बीजेपी के खिलाफ एक संयुक्त गठबंधन तैयार करने के सवाल पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक शायरी पढ़ दी। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि महज दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को सुबह 10 बजे यूपी के लोनी से भारत जोड़ो यात्रा लोनी, बागपत, शामली हो होकर सोनीपत में प्रवेश करते हुए हरियाणा तक जाएगी। साथ ही बताया कि बीजेपी छोड़कर सभी पार्टियों को यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेज दिए गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को भी निमंत्रण देंगे।

राहुल गांधी को भगवान राम से जोड़ने वाले बयान पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान खुर्शीद की तरफदारी की। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद पर लग रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा सलमान खुर्शीद साबह ने मुरादाबाद में जब बयान दिया था, वहां पर मैं भी बैठा था। सलमान खुर्शीद साहब ने कहा कि जिस तरीके से रामचंद्र जी ने किया था, उसी से प्रेरणा लेकर हम काम कर रहे हैं। जैसी कि डॉक्टर को भगवान कहते हैं। जब मैं मिनिस्टर था तो मैं सबके काम करा था, सब पैर छूते थे, मैं मना करता था, मगर वह सब कहते थे आप तो हमारे भगवान जैसे ही हैं। तो क्या मैं भगवान बन गया।

731 किसान दिल्ली बॉर्डर पर मर गए
राहुल गांधी की दाढ़ी को लेकर सवाल पर बोले बीजेपी वाले तो हमारी बढ़ाई नहीं करेंगे। महंगाई वह बढ़ा रहे हैं, उनके लिए यात्रा कर रहे हैं। बेरोजगारी को बढ़ा रहे है, किसान आंदोलन में कितने किसान मारे गए थे, उनका हत्यारा कौन है। उन्होंने राहुल गांधी की दाढ़ी पर सवाल के बारे में जवाब दिया कि हम दाढ़ी बढ़ाए ना बढ़ाए किसी और को क्या मतलब है। यहां उन्होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर 731 किसान मर गए, इसे छुपाने के लिए वो क्या करेंगे।

अखिलेश यादव को कांग्रेस देगी निमंत्रण
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जोड़ने की नहीं ये भारत जोड़ने की यात्रा है। अगर कांग्रेसियों ने की यात्रा होती तो हम और किसी भी दल को यात्रा में निमंत्रण नहीं देते। आज देश को विखंडित करने का काम किया जा रहा है। देश को जाति, हिंदू-मुस्लिम के नाम पर मस्जिद-मंदिर के नाम अलग किया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि बीजेपी सरकार से पहले क्या हिंदू-मुस्लिम साथ नहीं रहते थे? अखिलेश यादव को निमंत्रण ना मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी 7-8 दिन है। अभी सभी लोगों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। अखिलेश यादव को पक्का निमंत्रण दिया जाएगा।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...