12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या जुलाई में होंगे ब्रिटेन में आम चुनाव? खतरे में पीएम ऋषि...

क्या जुलाई में होंगे ब्रिटेन में आम चुनाव? खतरे में पीएम ऋषि सुनक की कुर्सी! सांसद ने बदला पाला

Published on

लंदन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी कंजरवेटिव पार्टी के एक सांसद के दल-बदल कर विपक्षी लेबर पार्टी में शामिल हो जाने के बीच, जुलाई में आम चुनाव कराये जाने की संभावना को स्पष्ट रूप से खारिज करने से रविवार को इनकार कर दिया। देश में दो मई को नगर निकाय और महापौर चुनाव होने हैं। सांसद डैन पोल्टर ने कहा कि अगले चुनाव से पहले वह विपक्षी खेमे में चले जाएंगे, क्योंकि वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) पर टोरी (कंजरवेटिव) सरकार के कामकाज का अब और बचाव नहीं कर पाएंगे।

जुलाई में चुनाव से नहीं किया इनकार
‘स्काई न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार के दौरान सुनक से यह पूछा गया कि आम चुनाव इस साल के उत्तरार्द्ध में कराये जाने की बात उनके द्वारा बार-बार बोले जाने का मतलब क्या जुलाई (में चुनाव कराया जाना) भी हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”जहां तक आम चुनाव की बात है, मैं कई बार और एक बार फिर इस बारे में बहुत स्पष्ट हूं कि मैं जो कुछ कह चुका हूं उससे ज्यादा नहीं कहने जा रहा। मैं इस बारे में बहुत स्पष्ट रहा हूं।”

सुनक ने स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने का दावा किया
सरकार से वित्त पोषित एनएचएस पर, सुनक ने कहा कि उपचार कराना चाह रहे मरीजों के प्रतीक्षा करने का समय घट गया है। उन्होंने महंगाई घटाने, रक्षा बजट बढ़ाने और रवांडा विधेयक संसद से पारित कराने, जैसी प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी सफलताओं का भी उल्लेख किया। विधेयक के पारित हो जाने से इस साल के अंत से अवैध प्रवासियों को पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा भेजा जाना शुरू हो जाएगा।

सुनक के खिलाफ बगावत को रोकने की तैयारी
इस बीच, ब्रिटेन की मीडिया में आई कुछ खबरों के अनुसार, ग्रीष्मकाल में चुनाव कराये जाने के खतरे पर चर्चा का इस्तेमाल प्रधानमंत्री कार्यालय-सह आवास ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ एक तरकीब के तौर पर कर रहा है, ताकि इस हफ्ते के अंत में स्थानीय चुनाव के प्रतिकूल नतीजे आने की स्थिति में सुनक के नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में अंदरूनी बगावत को रोका जा सके।

कंजरवेटिव पार्टी की हार की आशंका
ज्यादातर ‘ओपनियन पोल’ में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का आम चुनाव में सूपड़ा साफ होने की संभावना जताई जा रही है, इसलिए अपनी सीट बचाने की उम्मीद कर रहे अधिकांश मौजूदा टोरी सांसद जल्द चुनाव कराने के पक्ष में नहीं हो सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...