19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिगैस सिलेंडर लेकर 'बाहुबली' मोड में महिला MP ने संसद में किया...

गैस सिलेंडर लेकर ‘बाहुबली’ मोड में महिला MP ने संसद में किया प्रोटेस्ट

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है. कांग्रेस ने बुधवार को संसद भवन में महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान एक महिला सांसद तो गैस सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन करती नजर आईं. इतना ही नहीं महिला सांसद ने बाहुबली मोड में सिलेंडर को दोनों हाथों से उठाकर महंगाई के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. मॉनसून सत्र के तीसरे दिन यानी बुधवार को महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा. विपक्ष के सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया. इसमें कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए.

कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव दिया
इससे पहले कांग्रेस के लोकसभा में व्हिप एम टैगोर ने सदन में महंगाई और एलपीजी की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया. इतना ही नहीं कांग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के मुद्दे पर भी स्थगन प्रस्ताव दिया.

मंगलवार को भी सदन में हुआ था हंगामा
देश में महंगाई, एलपीजी की बढ़ती कीमतों, जरूरी खाद्य साम्रगी पर जीएसटी के फैसले को लेकर केंद्र सरकार का विरोध हो रहा है. दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,053.00 रुपए पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है. इसके साथ ही 18 जुलाई को जीएसटी में बदलाव हुआ है. इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ा है. जीएसटी परिषद डिब्बा या पैकेटबंद और लेबल युक्त मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज पर 5% जीएसटी लगाने का फैसला किया है. हालांकि, खुले में बिकने वाले उत्पादों पर जीएसटी से छूट रहेगी.

महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है. इसे लेकर मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी सदन में जमकर हंगामा भी हुआ था. इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया था. विपक्ष के सांसदों ने संसद में गांधी प्रतिमा के पास महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी सांसद शामिल हुए थे.

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...