32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'महिलाएं हिजाब नहीं पहन रहीं, इसलिए कम बारिश हो रही', ईरान के...

‘महिलाएं हिजाब नहीं पहन रहीं, इसलिए कम बारिश हो रही’, ईरान के इमाम के बिगड़े बोल

Published on

नई दिल्ली,

ईरान के एक इमाम ने बेहद विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाएं देश में कम बारिश के लिए जिम्मेदार हैं, जिस वजह से देश जल संकट का सामना कर रहा है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के एक निकट सहयोगी मोहम्मद मेहदी हुसैनी हामेदानी का कहना है कि देश में महिलाएं हिजाब पहनने के अनिवार्य नियम का उल्लंघन कर रही हैं, जिससे देश में कम बारिश हो रही है. उन्होंने कहा कि किसी शॉपिंग मॉल, संस्थान या फार्मेसी जाकर यह कल्पना करना असंभव है कि हम एक इस्लामिक मुल्क में जी रहे हैं.उन्होंने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे दुकानों और शॉपिंग मॉल को ये चेतावनी दें कि बिना हिजाब के किसी महिला को घुसने नहीं दिया जाए.

ईरान में जल संकट
दो हफ्ते पहले ईरान सरकार ने पुष्टि की थी कि देश के 270 से अधिक शहर जल संकट से जूझ रहे हैं. देश के कई बांधों का जलस्तर काफी कम हो गया है. ईरान वॉटर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक चेतावनी भी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि आगामी सालों में पानी की कीमतें बढ़ जाएंगी. देश में जल संकट को देखते हुए ईरान बीते पचास सालों में सबसे खराब सूखे का सामना कर रहा है, जिसे कृषि सहित आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

बता दें कि ईरान में इस साल सितंबर महीने से ही हिजाब के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन चल रहा है. 22 साल की महसा अमीनी की 16 सितंबर को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. पुलिस ने उसे 13 सितंबर को गिरफ्तार किया था. आरोप था कि तेहरान में अमीनी ने सही तरीके से हिजाब नहीं पहना था जबकि ईरान में हिजाब पहनना जरूरी है. अमीनी को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वहां तबीयत बिगड़ी तो अमीनी को अस्पताल ले जाया गया. तीन दिन बाद खबर आई कि उनकी मौत हो गई.

बता दें कि हिजाब के विरोध में ईरान में शुरू हुई प्रदर्शन की यह आग दुनियाभर के कई देशों तक फैली और लोग हिजाब के विरोध में खुलकर सामने आए. महसा अमीनी को इस आंदोलन की बयार माना गया और पुलिस हिरासत में उसकी हत्या के खिलाफ ईरान की वैश्विक मंच पर निंदा हुई.

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...