7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeखेलविश्व कप: पाकिस्तान ने शर्मनाक हार से कटा ली नाक, खुद तो...

विश्व कप: पाकिस्तान ने शर्मनाक हार से कटा ली नाक, खुद तो बर्बाद हुआ, टीम इंडिया को भी किया बर्बाद, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड

Published on

दुबई

महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम को उम्मीद थी कि पाकिस्तान टीम कुछ करिश्मा करेगी और न्यूजीलैंड को हरा देगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाएं हाथ की स्पिनर नासरा संधू की अगुआई में फिरकी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने ग्रुप-ए के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट पर 110 रन के स्कोर पर रोक दिया। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस स्कोर को 10.4 ओवरों में पार करना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उसकी पूरी टीम 56 रन ही बना सकी, जबकि न्यूजीलैंड ने यह मैच 54 रन से जीता और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

अगर पाकिस्तान यह मैच 10.4 ओवर के बाद भी अगर जीत जाता तो भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाता, लेकिन उसने ऐसा भी नहीं होने दिया। यह पाकिस्तान क्रिकेट टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 मैचों में कुल 10वीं हार है। इस तरह का घटिया रिकॉर्ड बताता है कि उसकी टीम इंटरनेशनल लेवल पर कितनी कमजोर है। पाकिस्तान के लिए सिर्फ कप्तान सना फातिमा ही लड़ सकीं। उनके अलावा कोई बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों का टिककर सामना नहीं कर सकीं।

नासरा संधू और ओमाइमा सोहेल ने किया कमाल
मैच में संधू (18 रन पर तीन विकेट) और ऑफ स्पिनर ओमाइमा सोहेल (14 रन पर एक विकेट) ने बीच के ओवरों में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखी जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल (23 रन पर एक विकेट) और ऑफ स्पिनर निदा डार (26 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट चटकाया। पाकिस्तान की क्षेत्ररक्षकों ने हालांकि निराश किया और आठ कैच टपकाए।

सूजी बेट्स और ब्रूक हेलीडे ने न्यूजीलैंड को पार कराया 100 का आंकड़ा
न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। उनके अलावा ब्रूक हेलीडे (22) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाईं। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर (17) ने पावर प्ले में 39 रन जोड़कर टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई। बेट्स ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना की दूसरी ही गेंद पर चौके से खाता खोला और फिर उनके अगले ओवर में भी चौका जड़ा। प्लिमर ने भी पाकिस्तान की कप्तान की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए।

पाकिस्तान टीम ने छोड़े 8 कैच
बेट्स 14 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहीं जब निदा की गेंद पर विकेटकीपर मुनीबा अली ने उनका मुश्किल कैच टपका दिया। बेट्स को ओमाइमा के अगले ओवर में एक और जीवनदान मिला जब नासरा उनका कैच लपकने में नाकाम रहीं। नासरा ने हालांकि अपनी गलती की कुछ हद तक भरपाई करते हुए प्लिमर को फातिमा के हाथों कैच कराके पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। ओमाइमा ने अपनी ही गेंद पर अमेलिया केर का कैच टपकाया। टीम के रनों का अर्धशतक नौवें ओवर में पूरा हुआ लेकिन बेट्स इसी ओवर में नासरा की गेंद पर निदा को आसान कैच दे बैठीं। उन्होंने 29 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे।

अमेलिया (09) जीवनदान का फायदा नहीं उठा सकी और ओइमाइमा की गेंद पर फातिमा के हाथों लपकी गईं जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर 12वें ओवर में तीन विकेट पर 58 रन हो गया। हेलीडे ने 15वें ओवर में लेग स्पिनर सैयदा अरूब शाह पर दो चौकों के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया। डिवाइन को भी इसके बाद निदा की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर सिदरा अमीन ने जीवनदान दिया।

नासरा की गेंद पर हेलीडे को भी जीवनदान मिला लेकिन वह बाएं हाथ की इस स्पिनर के इसी ओवर में मुनीबा के हाथों स्टंप हो गईं। बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल ने डिवाइन (19) को फातिमा के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड के रनों का शतक 19वें ओवर में पूरा हुआ। आखिरी ओवर में पाकिस्तान ने तीन कैच टपकाये जिससे न्यूजीलैंड अपने स्कोर को 110 तक पहुंचाने में सफल रहा।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...