19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यवाह पठान वाह! यूसुफ ने कांग्रेस के सबसे बड़े महारथी को हराने...

वाह पठान वाह! यूसुफ ने कांग्रेस के सबसे बड़े महारथी को हराने के बाद इस बयान से दिल जीत लिया

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने पहली ही बार में राजनीति की पिच पर छक्का जड़ दिया है। टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में छक्के के साथ खाता खोलने वाले पठान ने अपने पहले चुनाव में भी ऐसा किया है। यूसुफ ने कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी को हराया है। अधीर 1999 के बाद से लगातार 5 बार बहरामपुर के सांसद थे। वह लोकसभा में कांग्रेस के लीडर भी थे। इसके बाद भी यूसुफ ने गुजरात से बंगाल जाकर उन्हें हरा दिया।

पठान ने जीत के बाद क्या कहा?
यूसुफ पठान ने राजनीति में भी जीत के बाद खेल भावना दिखाई है। अधीर रंजन चौधरी को मात देने के बाद यूसुफ पठान ने कहा, ‘देखिए मैं पहले दिन से कहता आया हूं कि मैं अधीर जी का सम्मान करता हूं। सीनियर लीडर हैं और हमेशा सीनियर ही रहेंगे। वो हारे लेकिन उनके लिए जो मेरा सम्मान है वो हमेशा बना रहेगा। मैं उनका हमेशा रिस्पेक्ट करता रहूंगा। वो आगे जो भी करेंगे उसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

बहरामपुर में खोलेंगे स्पोर्ट्स एकेडमी
यूसुफ पठान ने चुनाव में जीत के साथ ही घोषणा कर दी है कि वो बहरामपुर में स्पोर्ट्स एकेडमी खोलेंगे। उन्होंने कहा- मैं सिर्फ क्रिकेट एकेडमी नहीं बल्कि एक स्पोर्ट्स एकेडमी खोलूंगा। सिर्फ क्रिकेट पर ही ध्यान नहीं दिया जाएगा, दूसरे खेल पर भी दिया जाएगा। तभी बच्चे और भी स्पोर्ट्स खेले। और भी जो वादे किए हैं कोशिश करूंगा कि उनपर भी काम हो।

दो वर्ल्ड कप जीत चुके यूसुफ
41 साल के यूसुफ पठान भारत के लिए दो वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप के साथ ही 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत के लिए उन्हें 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेलने के मौका मिला। इसमें उनके नाम 810 और 236 रन हैं। यूसुफ ने 46 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने आईपीएल में भी 174 मैच खेले हैं। 2012 और 2014 में खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के वह अहम हिस्सा थे।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....