8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलसरकार की बनाई समिति से पहलवान नाराज, विनेश बोलीं- इसे भंग कर...

सरकार की बनाई समिति से पहलवान नाराज, विनेश बोलीं- इसे भंग कर बने नई कमेटी

Published on

नई दिल्ली ,

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और पहलवानों के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, खेल मंत्रालय ने इस मामले की जांच के लिए एक निगरानी समिति का गठन कर दिया है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि यह समिति आरोपों की जांच कर एक महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. लेकिन खिलाड़ियों ने इस कमेटी का विरोध किया है. पहलवानों का कहना है कि कमेटी के गठन से पहले उनकी राय नहीं ली गई. इसके साथ ही उन्होंने इस कमेटी को भंग करने की अपील की है.

विरोध जताते हुए पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने ट्वीट किए हैं. उन्होंने कहा कि हमें आश्वासन दिया गया था कि निगरानी समिति के गठन से पहले हमसे परामर्श किया जाएगा. लेकिन बड़े दुख की बात है कि इस कमेटी के गठन से पहले हमसे राय तक नहीं ली गई.

विनेश बोलीं- कमेटी में हमारी पसंद के मेंबर शामिल किए जाएं
वहीं, विनेश फोगाट ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस निगरानी समिति को भंग कर दिया जाए. इतना ही नहीं, उन्होंने मांग की कि सरकार एक नई समिति का गठन करे. साथ ही जो नई समिति बने उसमें हमारी पसंद के मेंबर्स को शामिल किया जाए. विनेश ने कहा कि यह महिलाओं का मामला है और ये बहुत गंभीर है. हमें उम्मीद है कि मंत्रालय हमारी बात सुनेगा.

निगरानी समिति में इन्हें किया गया शामिल
इससे पहले अनुराग ठाकुर ने कहा था कि हमने खेल संघों को राजनीति से अलग किया है. कमेटी के गठन में भी इस बात का विशेष तौर पर ख्याल रखा है. खेल मंत्री ने कहा था कि समितियों में सिर्फ खिलाड़ियों को ही पद दिया जा रहा है. ओलिंपिक मेडल विजेता मैरी कॉम को 5 सदस्यीय समिति का समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. मैरी कॉम के अलावा योगेश्वर दत्त, तृप्ती मुरगुंडे, राधिका श्रीमन और राजेश राजगोपालन को भी समिति में शामिल किया गया है.

एक महीने में अपनी रिपोर्ट देगी कमेटी
खेल मंत्री का कहना था कि पहलवानों के आरोपों को खेल मंत्रालय ने धैर्य से सुना. बड़ी गंभीरता से विचार करते हुए निगरानी समिति का गठन किया है. जो टूर्नामेंट हो रहा था, उसे भी रोका गया है. असिस्टेंड सेक्रेटरी विनोद तोमर को सस्पेंड किया गया है. निगरानी समिति जल्द अपनी जांच शुरू कर देगी, ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके. हमारे लिए खेल और खिलाड़ी बहुत महत्वपूर्ण हैं. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत अच्छा काम करना शुरू किया है. हम चाहते हैं कि आगे भी बहुत अच्छा हो

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...