17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीयपहलवानों को मिला किसानों का साथ, सरकार को अल्टीमेटम- 15 दिन में...

पहलवानों को मिला किसानों का साथ, सरकार को अल्टीमेटम- 15 दिन में गिरफ्तार हों बृजभूषण

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जंतर मंतर पर कुश्ती खिलाड़ियों का धरना जारी है. रविवार को उनके समर्थन में बड़ी संख्या में किसान भी जंतर मंतर पर पहुंचे हैं. किसान नेता राकेश टिकैत समेत हरियाणा और पंजाब के कई नेताओं ने आज खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस बीच अब किसानों ने भारत सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है. इसमें कहा गया है कि 15 दिनों में अगर बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा फैसला लिया जाएगा.

दरअसल, रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवान अपना संघर्ष जारी रखें. संयुक्त किसान मोर्चा और खापों की मांग है कि बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाए. 21 मई तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा फैसला लिया जाएगा.

’21 मई तक चलेगा आंदोलन और फिर…’
उन्होंने कहा कि खापों को प्रतिदिन ड्यूटी दी जाए, रोस्टर बनाया जाए. आंदोलन चलाने के लिए पहलवान समितियां, खाप-किसान संगठन समर्थन देंगे. 21 मई तक आंदोलन चलेगा. 21 मई को भविष्य के रोडमैप पर फैसला लिया जाएगा. खिलाड़ियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ये पहलवान देश की संपत्ति हैं. साक्षी, बजरंग और बजरंग 21 मई तक जंतर मंतर पर रहेंगे. यहीं रहेंगे, यहीं प्रैक्टिस करेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे.

देश का मान बढ़ाने वालों को बेगाना किया: राकेश टिकैत
बता दें कि इससे पहले राकेश टिकैत ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा था कि पहलवानों ने हमें शांतिपूर्ण आंदोलन के समर्थन करने और स्वयंसेवकों की तैनाती करने के लिए कहा है. टिकैत ने आगे कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों ने देश को गौरवान्वित किया, उन्हें बाहरी जैसा महसूस कराया जा रहा है. देश का मान बढ़ाने वालों को बेगाना महसूस किया जा रहा है.

किसान संगठन ने अर्थी जलाने का किया ऐलान
राकेश टिकैत के बाद BKU टिकैत के अध्यक्ष नरेश टिकैत भी जंतर-मंतर में स्थित पहलवानों के धरनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने भी पहलवानों को अपना समर्थन देने का ऐलान किया. वहीं पंजाब से कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे संगठन बीकेयू उगराहां ने ऐलान किया है कि वह 11 मई से 18 मई के बीच देश भर में मोदी सरकार और बृजभूषण की अर्थी जलाएगा. अर्थियां जलाने की घोषणा संगठन के जोगिंदर उगराहां ने की है.

बृजभूषण सिंह ने किसानों से की अपील
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खाप पंचायतों और हरियाणा के जाटों से अपील की. उन्होंने वीडियो के जरिए कहा कि वह दिल्ली आने से पहले अपने गांव या आसपास के किसी भी पहलवानों से उनके बारे में पूछ लें. बृजभूषण ने कहा कि जो लड़ाई वह लड़ रहे हैं, वह जूनियर बच्चों के लिए है. उन्होंने आगे कहा कि गरीब बच्चों के माता पिता अपने जीवन में कटौती कर अपने बच्चों को पहलवान बनाना चाहते हैं. वह उनकी लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि यदि एक भी गुनाह साबित हो गया तो वह फांसी पर लटक जाएंगे.

 

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...