11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेल'पहलवानों को पहले ही दर्ज करानी चाहिए थी शिकायत, अब... ', खिलाड़ियों...

‘पहलवानों को पहले ही दर्ज करानी चाहिए थी शिकायत, अब… ‘, खिलाड़ियों के धरने पर बोले योगेश्वर दत्त

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना 8वें दिन भी जारी है. विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे पहलवान इस धरने की अगुवाई कर रहे हैं. कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं. इस बीच खिलाड़ियों के धरने प्रदर्शन को लेकर ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त का बयान सामने आया है.

योगेश्वर दत्त पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली समिति के सदस्य भी रहे हैं. उन्होंने कहा ‘…पुलिस तभी कार्रवाई करेगी जब आप उन्हें इसकी सूचना देंगे. अगर कोई घर पर बैठता है तो वह ऐसा नहीं करेगी. योगेश्वर दत्त ने कहा कि पहलवानों को 3 महीने पहले ऐसा करना चाहिए था, मैंने पहले भी कहा था कि अगर वे कार्रवाई चाहते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए…’

अधिकार कोर्ट के पास
योगेश्वर दत्त ने कहा, ‘पुलिस एक्शन तभी लेगी जब आप रिपोर्ट करेंगे. ये बात मैंने पहलवानों को पहले भी बोली थी कि पुलिस रिपोर्ट कर देनी चाहिए, न्याय तो कोर्ट से ही मिलेगा. दो कमेटी भी बनाई गई थी जिसमें एक खेल मंत्रालय ने बनाई थी दूसरी खेल मंत्रालय ने बनाई थी. कमेटी किसी को दोषी या निर्दोष साबित नहीं कर सकती है और ना ही कमेटी के पास ये पावर है.पावर तो केवल कोर्ट के पास है दोषी और निर्दोष साबित करने का.कमेटी का तो केवल इतना काम है कि वो दोनों पक्षों की बात सुने और आगे रिपोर्ट सबमिट कर दे.’

प्रैक्टिस पर ध्यान दें पहलवान
योगेश्वर दत्त ने कहा,’अब कमेटी की जांच को तो कोई महत्व नहीं होगा शायद क्योंकि कोर्ट के पास केस चले गया है. ये सच है कि खेल मंत्री के घर के अंदर 2-3 दिन पहलवान 5-6 घंटे लगातार रहे हैं और घर के बाहर मीडिया खड़ी रहती ही है. अब अंदर किसे कितना समय मिला ये मुझे नहीं पता. पुलिस रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है..अब पहलवानों का क्या निर्णय होगा, या उनके मन में क्या है? ये मुझे नहीं पता..अब तो वैसे एफआईआर दर्ज हो चुकी है आगे का काम कोर्ट करेगा. अब पहलवानों को अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान देना चाहिए.’

भीम आर्मी ने दिया समर्थन
वहीं पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद भी जंतर-मंतर पहुंचे हैं. आजाद ने कहा, ‘ये लड़ाई पार्टी, जाति या धर्म की नहीं है बल्कि यह लड़ाई इंसाफ की है.सरकार कह रही है कि ये जाट आंदोलन है. आज सरकार प्रदर्शन को धर्म के चश्मे से देख रही है.’

डीयू के छात्रों ने दिया समर्थन
वहीं पहलवान साक्षी मलिक ने कहा है कि जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम डटे रहेंगे. वहीं पहलवानों के समर्थन में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने #istandwithmychampions हैशटैग के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया है.

पूनिया बोले- न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना
बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, ‘पुलिस ने कहा कि विरोध करना है तो सड़क पर सो जाओ. आज उन पर यह कैसा दबाव आ गया है, ऐसी कोई समस्या पहले नहीं थी, यह FIR केवल सुप्रीम कोर्ट के दबाव के कारण हुई है. हमने कुछ सामान मंगवाया था लेकिन वे (पुलिस) हमें यहां लाने नहीं दे रहे हैं और सामान लाने वाले को पीट-पीट कर भगा रहे हैं. जब तक न्याय नहीं मिलता, हम विरोध करेंगे, पुलिस प्रशासन हमें कितना भी प्रताड़ित करे.’

एक टीम करेगी जांच
दिल्ली पुलिस के 7 महिला अधिकारियों को जांच में लगाया गया है. 7 महिलाएं 1 ACP को रिपोर्ट करेंगी और फिर ACP, DCP को रिपोर्ट करेगा. FIR दर्ज करने के लिए नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के करीब 10 इंस्पेक्टर को थाने में बुलाया गया था..जिसके बाद 2 FIR दर्ज की गईं हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली पुलिस की जांच का दायरा विदेश तक भी जा सकता है..जहां पीड़ित रेसलर के साथ सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है.. वहीं भारत के हर उस स्टेट में भी पुलिस जा सकती है जहां पर सेक्सुअल असॉल्ट होने की बात सामने आई है. पीड़ित रेलसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दिल्ली पुलिस की होगी.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...