8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिपहलवानों का धरना बनता जा रहा बीजेपी के खिलाफ सियासत का अखाड़ा,...

पहलवानों का धरना बनता जा रहा बीजेपी के खिलाफ सियासत का अखाड़ा, क्‍यों सताने लगा यह डर

Published on

नई दिल्‍ली

जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को अब डर सताने लगा है। कुछ विपक्षी दलों ने इसे अपना एंटी-बीजेपी एजेंडा प्रमोट करने का मंच बना लिया है। इतना संवेदनशील मुद्दा कहीं सियासत की भेंट न चढ़ जाए, पहलवानों को यह आशंका है। कहीं बड़ी सियासी लड़ाई में पहलवान प्यादा न साबित हों, इसकी चिंता हो रही है। तोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया, ओलिंपियन विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सार्वजनिक रूप से इसके खिलाफ अपील की है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूनिया ने कहा, ‘कुछ लोग धरना स्थल पर आ रहे हैं और हमारे आंदोलन को ‘भड़काऊ आंदोलन’ बताकर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह लड़ाई भारतीय कुश्‍ती को बृजभूषण जैसे लोगों से बचाने की है। लोग यहां हमें सपोर्ट करने आए हैं, कोई राजनीतिक फायदा लेने नहीं।’ दिग्गज पहलवान ने कहा, ‘राजनीतिक हमारे लिए सेकेंडरी है। हमारे महिला खिलाड़ियों का सम्मान महत्वपूर्ण है। यह खिलाड़ियों का आंदोलन है, इसे किसी राजनीतिक पार्टी से मत जोड़‍िए।’

केजरीवाल, प्रियंका… जंतर-मंतर पर लगी नेताओं की झड़ी
इसी साल जनवरी में जब ये पहलवान पहली पर धरने पर बैठे, तब उन्होंने किसी सियासी पार्टी या नेता को मंच के पास फटकने नहीं दिया था। हालांकि, इस बार मंच पर राजनीतिक दलों के नेताओं की भरमार है। शनिवार को भी नेताओं का जमावड़ा रहा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए और साथ में यहां की मेयर शैली ओबेरॉय भी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हरियाणा से पार्टी के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर पहुंचीं। केजरीवाल और वाड्रा, दोनों ने ही पहलवानों का साथ देने की बात तो कही मगर बीजेपी सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूके। बॉक्सर विजेंदर सिंह भी इनके समर्थन में शनिवार को धरने पर बैठे।

‘पहलवानों के आंदोलन को राजनीतिक रंग ना दें’
कुछ ऐसे लोग हैं जो आंदोलन को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों से अपील करता हूं कि इसे राजनीतिक रंग ना दें।बजरंग की बात को आगे बढ़ाते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि हम संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से हमना चाहते हैं कि हम आम आदमी भी सम्मान के हकदार हैं। हम सभी का सम्मान करते हैं और ऐसा नहीं कहेंगे जिससे कि उनके सम्मान को ठेस पहुंचे। अगर हमने गलती से कुछ कह दिया हो तो उसके लिए माफी चाहते हैं।

फोगाट सिस्टर्स में झगड़ा
पहलवानों के धरने को फोगाट बहनों के झगड़े से भी नुकसान हो रहा है। विनेश और बबीता के बीच ट्विटर पर तीखी लड़ाई चल रही है। वाड्रा के जंतर-मंतर जाने के बाद बीजेपी नेता बबीता ने ट्वीट करके कहा, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पर्सनल सेक्रेटरी संदीप सिंह के साथ महिला पहलवानों के लिए न्याय मांगने जंतर-मंतर पहुंची हैं। लेकिन संदीप सिंह पर महिलाओं के शोषण और एक दलित महिला का अपमान करने के आरोप हैं।’ विनेश ने अपनी बहन को जवाब में कहा, ‘अगर तुम परेशान महिला पहलवानों के हक के लिए नहीं खड़ी हो सकतीं तो बबीता बहन, मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि हमारे आंदोलन को कमजोर मत करो। महिला पहलवानों को सालों लग गए शोषण करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने में। आप भी एक महिला हो, हमारा दर्द समझो।’

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...