21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव के बाद माफ हो जाएंगे पानी के बिल, केजरीवाल ने...

दिल्ली चुनाव के बाद माफ हो जाएंगे पानी के बिल, केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ-साफ कह दिया

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि AAP की सरकार बनने पर पानी के सभी ग़लत बिल माफ कर दिए जाएंगे. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार फ्री पानी उपलब्ध करा रही है, 20000 लीटर पानी फ्री मिलता है, जब से में जेल गया तो पता नहीं इन्होंने (बीजेपी) क्या-क्या किया, दिल्लीवालों के लाखों रुपए के पानी के बिल आने लगे. उन्होंने कहा कि फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर जिन लोगों के पानी के गलत बिल आए हुए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं हैं, चुनाव के बाद उनके गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे. यह मेरा सभी लोगों से वादा है, यह मेरी गारंटी है.

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जनता ने ही कांग्रेस पार्टी को सीरियस लेना बंद कर दिया है. केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं के दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर कहा कि पंजाब की सभी महिलाएं आम आदमी पार्टी के साथ हैं, उन्हें हम पर भरोसा है. ये कांग्रेस और बीजेपी वालों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस और बीजेपी को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए कि वो मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. ये चोरी छिपे, पीठ पीछे एकसाथ अलायंस करना ठीक नहीं है.

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अभी तक बीजेपी के पास ने तो सीएम चेहरा है, ना ही कोई नैरेटिव है, ना ही दिल्ली को लेकर कोई विजन है कि वो क्या करेंगे. 10 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया. बीजेपी सिर्फ आम आदमी पार्टी को गाली देकर चुनाव जीतना चाहती है. हम लोगों को बता रहे है कि हमने पिछले 10 साल में ये काम किए, आने वाले 5 साल में ये काम करेंगे, हमें हमारे काम के आधार पर वोट दो. जबकि बीजेपी कह रही है कि हमने 10 साल में AAP को गालियां दी हैं, आने वाले 5 साल में और गालियां देंगे. अब जनता को तय करना है कि काम के नाम पर वोट दे या गालियों के नाम पर.

केजरीवाल के ऐलान पर बीजेपी का पलटवार
केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दिल्ली के पूर्व सीएम पर तीखा हमला किया. सचदेवा ने कहा कि आज फिर से केजरीवाल ने झूठ बोला है. दिल्ली में पानी आता ही नहीं है और आता भी है तो गंदा. जनकपुरी के एक परिवार का पानी का बिल 10 लाख रुपए आया है, एमसीडी चुनाव से पहले भी ये घोषणा की थी कि कोई पानी का बिल न भरे, इसे माफ किया जाएगा, लेकिन अभी तक बिल माफ नहीं किए गए. आज कोई चुनाव आचार संहित नहीं लगी है, तो क्यों आप ये बोल रहे हो कि चुनाव के बाद गलत बिल माफ करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल टैंकर माफिया के साथ मिले हुए हैं. अगर सरकार आपकी है, तो आज ही बिल माफ करो.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...