12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलयोगेश्वर ने छीना जूनियर खिलाड़ियों का हक?, बृजभूषण के साथ मिलकर नाइंसाफी...

योगेश्वर ने छीना जूनियर खिलाड़ियों का हक?, बृजभूषण के साथ मिलकर नाइंसाफी करने का लगा आरोप

Published on

नई दिल्ली

कुछ समय पहले तक पहलवान रेसलिंग फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। अब पहलवान आपस में ही आरोप-प्रत्यारोप का खेल, खेल रहे हैं। एक और वह पहलवान हैं जो कि धरने पर बैठे थे और दूसरी ओर वह जो राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हुए हैं। ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक के बीच शुरू हुई ट्विटर की जंग में अब तक कई गंभीर मामले सामने आए हैं.

योगेश्वर दत्त ने रविवार को लाइव आकर साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही साथ योगेश्वर दत्त ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हमेशा जूनियर पहलवानों की मदद की और किसी को नहीं दबाया। दत्त के इस दावे पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान रजनीश कुमार और अमित धनखड़ ने सवाल उठाए हैं।

योगेश्वर दत्त के कारण किसी को नहीं मिला मौका
रजनीश ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करके दावा कि योगेश्वर दत्त ने बृजभूषण सिंह के साथ मिलकर उनके साथ अन्याय किया। रजनीश कुमार ने कहा, ‘योगेश्वर ने कहा कि 2011 में एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल में उन्होंने एक जूनियर पहलवान का हाथ उठवाया था (जिताया था) लेकिन आप यह भूल गए कि तो आपकी जानकरी के लिए बता दूं एक साल पहले उसी जूनियर पहलवान ने आपका हाथ उठाया था कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल्स में। साल 2010 में एशियन गेम्स से पहले आपकी कमर में चोट लगी थी। आप आखिर तक कहते रहे मैं जाऊंगा-मैं जाऊंगा और फिर मना कर दिया। आपकी की जगह कोई और जा भी नहीं पाया। साक्षी-विनेश ट्रायल्स के लिए समय मांग रही हैं, सच ही तो कह रही हैं, आप जूनियर पहलवानों को क्यों भड़का रहे हो।’

अमित धनखड़ ने भी लगाए आरोप
एशियन और कॉमनवेल्थ चैंपियन रह चुके अमित धनखड़ ने कहा, ‘2014 में कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स की ट्रायल्स नहीं हुई थी। पहली बार हुआ कि इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए ट्रायल्स नहीं हुए। मैं 65 किलो ग्राम वर्ग में नेशनल चैंपियन था, एशियन चैंपियन था और टीम में जगह का हकदार था। हालांकि किसी और का नाम डाल दिया गया,आप समझ गए होंगे किसी बात कर रहा हूं। मैंने केस किया और मैं जीता भी। फेडरेशन ने तब जवाब दिया कि अब समय निकल गया है और अब कुछ नहीं हो सकता।’

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...