18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्ययोगी आदित्‍यनाथ के ओएसडी मोतीलाल की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल,...

योगी आदित्‍यनाथ के ओएसडी मोतीलाल की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल, सीएम ने जताया शोक

Published on

बस्ती

गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के खजौला चौकी के पास सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। मोतीलाल की पत्नी को गोरखपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार रात को हुआ है। दोनों स्कॉर्पियों से गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी के सामने छुट्टा जानवर आने से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती में एक सड़क दुर्घटना में अपने ओएसडी मोतीलाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। सिंह को मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय गोरखपुर में प्रतिनियुक्त किया गया था।

मोतीलाल सिंह पीसीएस अफसर रहे थे। ओएसडी मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी संग स्कॉर्पियो से लखनऊ बहन से मिलने जा रहे थे। गुरुवार देर रात मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर खजौला चौकी के पास अचानक गाड़ी के आगे एक छुट्टा जानवर आ जाने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधा डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने सड़क हादसा और तड़प रहे कार सवारों को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फोर्स मौके पर पहुंची। घायलों को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से बाहर निकाला, उसके बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां मुख्यमंत्री के ओएसडी मोतीलाल सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और उनकी पत्नी व ड्राइवर की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज करते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

सीएम के गोरखपुर कैंप कार्यालय के OSD मोतीलाल सिंह एक तेजतर्रार अफसरों में गिने जाते थे। आजमगढ़ जिले के बुढ़नपुर गांव के रहने वाले थे और गोरखपुर में चौरी चौरा तहसील के एसडीएम भी रह चुके थे। जानकारी के मुताबिक, ओएसडी मोतीलाल सिंह अपनी बीमार बहन को देखने जा रहे थे, तभी एक हादसे का वे शिकार हो गए।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this