6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआपको फायदा हो रहा क्योंकि हम दर्द झेल रहे हैं.. यूक्रेन ने...

आपको फायदा हो रहा क्योंकि हम दर्द झेल रहे हैं.. यूक्रेन ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना

Published on

कीव

रूस से सस्‍ता तेल खरीदने पर पश्चिमी मीडिया लगातार भारत पर हमले कर रहा है लेकिन अब यूक्रेन की सरकार ने भी खुलकर मोदी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री दमयत्रो कुलेबा ने रूस से सस्‍ता तेल खरीदने को लेकर भारत पर निशाना साधा और कहा कि यह ‘नैतिक रूप से अनुचित’ है। कुलेबा ने कहा कि भारत को यह सस्‍ता तेल खरीदने का अवसर तब मिला है जब यूक्रेन की जनता रूसी हमले से हर दिन दर्द झेल रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत ने रूस से इस महीने सबसे ज्‍यादा तेल खरीदा है।

कुलेबा ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, ‘भारत के लिए रूसी तेल को सस्‍ती दर पर खरीदने का अवसर इस वजह से आया है कि यूक्रेन की जनता रूसी हमलों की पीड़ा झेल रही है और हर दिन मर रही है।’ उन्‍होंने कहा, ‘अगर आप हमारी पीड़ा से फायदे में आते हैं तो हमारे लिए आपके और ज्‍यादा मदद की जरूरत होगी।’ यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान के बाद यह पलटवार किया है, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि फरवरी से यूरोपीय देशों ने रूस से इतना तेल खरीदा है जितना उसके बाद के 10 देशों ने मिलकर नहीं खरीदा है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा, ‘यूरोपीय यूनियन की तरफ उंगली उठाना और यह कहना कि ओह वे भी यही कर रहे हैं, पर्याप्‍त नहीं है।’ कुलेबा ने कहा कि भारत के रूसी तेल के आयात को यूक्रेन में मानवीय पीड़ा के प्रिज्‍म से देखना होगा। कुलेबा ने यह भी कहा कि भारत खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस युद्ध को खत्‍म कराने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्‍होंने कहा, ‘वैश्विक परिदृश्‍य में भारत एक महत्‍वपूर्ण खिलाड़ी है। भारतीय प्रधानमंत्री अपने विचारों से एक बदलाव ला सकते हैं।’

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...