11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभोपाल'तुम्हारे बैंक अकाउंट में 2 करोड़...' एक कॉल से बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट,...

‘तुम्हारे बैंक अकाउंट में 2 करोड़…’ एक कॉल से बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट, इतना डराया कि ठग लिए 40 लाख

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में डिजिटल अरेस्ट कर एक बुजुर्ग के साथ ठगी का मामला सामने आया है. यहां साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग से 40 लाख रुपये ठग लिए. ठगी का शिकार हुए सीनियर सिटीजन एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं. उन्होंने क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट दर्ज करवाकर कहा कि उनके पास एक कॉल आया था. कॉल करने वाले बैंक खाते में बड़ी राशि के लेनदेन के बारे में बताया था. इसी के साथ उसने रकम ट्रांसफर करने को कहा.

इस घटनाक्रम के बारे में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि कॉल करने वाले ने सीनियर सटीजन से कहा कि तुम्हारे बैंक अकाउंट में 2 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है, जिसका आपको 15 प्रतिशत कमीशन मिला है. आपको एक अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करने हैं. यदि आपका पैसा लीगल हुआ तो आपकी रकम आपको लौटा दी जाएगी.

कॉल करने वाले ने ये भी कहा कि हमारे अधिकारी से बात कीजिए. इसके बाद सीनियर सिटीजन को वॉट्सएप कॉल पर जोड़ दिया गया और फिर उन्हें डराया गया. साइबर ठगों ने उन्हें एक फर्जी अधिकारी से बात कराई. इसके बाद सीनियर सिटीजन को धमकाकर रुपये ट्रांसफर करने पर मजबूर किया.

पिछले तीन महीने में इंदौर में इस तरह की करीब 40 घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें अपराधियों ने करोड़ों रुपये ठगे हैं. क्राइम ब्रांच अब आरोपियों के बैंक खातों को सीज करने में जुटी है. पुलिस ने साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल पर निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील की है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

भोपाल मोहन यादव ने भोपाल स्थित कैंसर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की...