21.9 C
London
Wednesday, August 27, 2025
Homeग्लैमर'काचा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने अपने लीक्ड MMS पर कही ये...

‘काचा बादाम’ गर्ल अंजलि अरोड़ा ने अपने लीक्ड MMS पर कही ये बात, सुन दंग रह जाएंगे आप

Published on

‘काचा बादाम’ से इंटरनेट पर तहलका मचाने वालीं अंजलि अरोड़ा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। लेकिन उसके पहले इनके कथित एमएमएस लीक होने की खबरें सामने आने लगीं। लोगों ने दावा किया कि वीडियो में अंजलि अरोड़ा ही नजर आ रही हैं। लेकिन कुछ लोगों ने ये कहा कि इसमें अंजलि जैसी दिखने वाली लड़की है। एक्ट्रेस नहीं हैं। अब इस पूरे मामले में अंजलि अरोड़ा ने रिएक्ट किया है।

सोशल मीडिया सेनसेशन अंजलि अरोड़ा मुंबई में अपना नया म्यूजिक वीडियो प्रमोट करने पहुंची थीं। इसी के एक इंटरव्यू में उनसे लोगों ने तमाम सवाल किए। अंजलि अरोड़ा से प्रमोशनल इवेंट में ये भी पूछा गया कि उनका जो कथित एमएमएस लीक हुआ है, उस पर वह क्या कहना चाहती हैं?

अंजलि अरोड़ा ने मीडिया के पूछे गए सवाल पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया और दूसरा सवाल पूछने के लिए कह दिया। अब ऐसे में एक्ट्रेस का ऐसा रिएक्शन कई सारे सवाल खड़े करता है। वायरल हो रहा वीडियो कई लोगों ने देखा और यही दावा किया कि उसमें अंजलि अरोड़ा ही नजर आ रही हैं। हालांकि इस बात का अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि उस एमएमएस में वो लड़की वही हैं।

अंजलि अरोड़ा का नया म्यूजिक वीडियो ‘सैयां दिल में आना रे’ रिलीज हुआ है। इसमें वह बेहद कमाल की लग रही हैं। यह गाना 1951 में आई फिल्म ‘बहार’ का है, जिसमें वैजयन्ती माला नजर आई थीं। अब इसके रीमेक में अंजलि ठुमके लगा रही हैं। अंजली अरोड़ा की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यहां उनके 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अंजलि अरोड़ा को एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में भी देखा गया था। इस शो ने भी इन्हें खूब पॉप्युलैरिटी दिलाई थी। अंजलि अरोड़ा इन दिनों डिजिटल क्रिएटर आकाश संस्सनवाल को डेट कर रही हैं। वैसे वह कंगना रनौत के शो में मुनव्वर फारूकी को दिल दे चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आ सकती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बातों-बातों में इस बात का इशारा कर दिया था।

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय—राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान समारोह में सुरेश सोनपुरे सम्मानित

भेल भोपाल।अंतरराष्ट्रीय—राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान समारोह में सुरेश सोनपुरे सम्मानित,न्यू काव्य दर्शन फाउंडेशन द्वारा...

कॉरपोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र आदित्य का समर ओलंपिक खेल लॉस एंजिलिस के लिए चयन

भेल भोपाल।कॉरपोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र आदित्य का समर ओलंपिक खेल लॉस एंजिलिस...

भोपाल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी की मासिक बैठक  

भोपाल।भोपाल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी की मासिक बैठक,भोपाल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स...

कृषि फूड आधारित उद्योग लगाने पर उद्यमियों को 5 हजार प्रति कर्मी 10 साल तक देंगे— मोहन यादव

भोपाल।— लघु उद्योग भारती के स्टार्टअप उद्यमी महाकुंभ 2025 में मुख्यमंत्री ने की घोषणा—...

More like this