3.9 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeहेल्थअवैध गुटखा मिलने पर गोदाम सील, सेल्स टैक्स करेगा जांच

अवैध गुटखा मिलने पर गोदाम सील, सेल्स टैक्स करेगा जांच

Published on

भोपाल

गुटखा व्यापारी लालू चौरसिया द्वारा स्टॉक किए गए गुटखा पाउच के संदिग्ध गुटखा भंडारण पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए गोदाम को सील कर दिया। यह गोदाम रघुवंशी फर्नीचर वाली गली में है जिसे व्यापारी ने एक भाजपा नेता से किराये पर ले रखा है। कार्यवाही सोमवार की रात में की गई।

कार्यवाही करने वाले अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच सेल्स टैक्स विभाग करेगा। हमने तो संदिग्ध भंडारण होने के कारण गोदाम सील किया है। यह कार्यवाही नायब तहसीलदार शंभू सिंह मीणा द्वारा शहर पटवारी और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। कार्यवाही के दौरान घर के अंदर के बंद कमरे को खुलवाया तो कमरे में ऊपर से नीचे तक प्लास्टिक के कट्टे में गुटखा पाउच भरे हुए थे। जांच में कट्टों में गुटखा पाउच पाए गए। स्टॉक ज्यादा होने के कारण रात में इनकी गिनती नहीं हो सकी और प्रशासन ने कमरे को सील कर दिया।

कालाबाजारी की आशंका: बड़ी संख्या में गुटखा पाउच मिलने के कारण प्रशासन ने स्टॉक को संदिग्ध मानकर गोदाम सील कर दिया और जांच की बात कही है। आशंका है कि व्यापारी द्वारा स्टॉक इसलिए कर लिया गया है क्योंकि बजट में गुटखा पाउच, सिगरेट आदि के रेट बढ़ने के आसार हैं। संभव है कि व्यापारी ने नफा-नुकसान को देखकर ही स्टॉक किया हो। हालांकि चर्चा है कि कुछ कारोबारी स्टॉक रोककर बाजार में जानबूझकर गुटखा पाउचों का कृत्रिम संकट उत्पन्न कर देते हैं और बाद में ऊंची दर पर माल बेचते हैं।

Read Also :- दूषित पानी पीने से इंदौर में 17वीं मौत, हाईकोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this