17.4 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन-पाकिस्‍तान ने शंघाई के पास शुरू किया नौसैनिक अभ्‍यास, निशाने पर भारतीय...

चीन-पाकिस्‍तान ने शंघाई के पास शुरू किया नौसैनिक अभ्‍यास, निशाने पर भारतीय पन‍डुब्बियां!

Published on

इस्‍लामाबाद/बीजिंग

भारत के दो दुश्‍मनों चीन और पाकिस्‍तान की नौसेना ने शंघाई के पास एक सैन्‍य बंदरगाह पर संयुक्‍त नौसैनिक अभ्‍यास सी गार्डियन2 को शुरू कर दिया है। इस 4 दिनों तक चलने वाले अभ्‍यास का मकसद समुद्री खतरे का मिलकर सामना करने की क्षमता और द्विपक्षीय रक्षा संबंध को बढ़ाना है। इस दौरान दुश्‍मन की पनडुब्बियों को भी तबाह करने का अभ्‍यास किया जाएगा। इस बीच चीन की नौसेना के प्रवक्‍ता कैप्‍टन लियू वेनशेंग ने दावा किया है कि यह अभ्‍यास पहले से आयोजित है और किसी तीसरे देश के खिलाफ नहीं है।

कैप्‍टन लियू ने कहा कि यह अभ्‍यास शंघाई के तट पर समुद्र और हवाई इलाके में अंजाम दिया जाएगा। इसके दो चरण होंगे। पहले चरण में बंदरगाह पर प्‍लानिंग और समुद्री अभ्‍यास शामिल है। पाकिस्‍तानी और चीनी नौसैनिक इस दौरान ऑपरेशन की प्‍लानिंग बनाएंगे। दूसरे चरण में ट्रेनिंग कोर्स आयोजित किए जाएंगे। इसमें समुद्री लक्ष्‍यों पर संयुक्‍त रूप से हमला, रणनीतिक अभियान और संयुक्‍त रूप से सबमरीन वॉरफेयर शामिल है।

गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट पीएनएस तैमूर हिस्‍सा ले रहा
पाकिस्‍तान की ओर से कमोडोर राशिद महमूद शेख और चीन की ओर से रियर एडमिरल लियू झिगांग इस अभ्‍यास का नेतृत्‍व कर रहे हैं। पाकिस्‍तान की ओर से नौसेना का सबसे आधुनिक गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट पीएनएस तैमूर हिस्‍सा ले रहा है। पीएनएस तैमूर उन 4 टाइप 054 A/P फ्रीगेट में शामिल है जिसका निर्माण चीन पाकिस्‍तान की नौसेना के लिए कर रहा है। पाकिस्‍तानी नौसेना में जून 2022 में दूसरा फ्रीगेट शामिल हुआ था।

पीएनएस तैमूर फ्रीगेट तकनीकी रूप से सबसे आधुनिक है और सतह से सतह, सतह से हवा और समुद्र के अंदर जोरदार हमले की ताकत रखता है। यही नहीं यह फ्रीगेट बड़े पैमाने पर जासूसी करने की क्षमता से भी लैस है। चीन की ओर से भी गाइडेड मिसाइल फ्रीगेट, एक सबमरीन, एक अली वार्निंग एयरक्राफ्ट, दो फाइटर जेट और एक हेलिकॉप्‍टर हिस्‍सा ले रहा है। इससे पहले साल 2020 में अरब सागर में कराची के तट पर सी गार्डियन अभ्‍यास का पहला चरण हुआ था।

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...