15.5 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeखेलललित मोदी संग रिलेशन में सुष्मिता, फोटोज शेयर कर बोले- एक दिन...

ललित मोदी संग रिलेशन में सुष्मिता, फोटोज शेयर कर बोले- एक दिन शादी भी कर लेंगे

Published on

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि वह बिजनेसमैन और क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर ललित मोदी को डेट कर रही हैं. इस बात की जानकारी ललित मोदी ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी. उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं.

शादी की बात पर ललित ने तोड़ी चुप्पी
ललित मोदी ने लिखा, “क्लैरिटी के लिए बता दूं कि हम दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं. अभी शादी नहीं की है. हां, लेकिन जल्द ही ऐसा कर सकते हैं.” इसके साथ ही ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

थ्रोबैक फोटोज ने जीता दिल
इससे पहले ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर कर हिंट दिया था कि दोनों ने शादी रचा ली है. पोस्ट के जरिए ललित ने लिखा कि वह ग्लोबल टूर करने के बाद लंदन वापस आ गए हैं. परिवार के साथ वह मालदीव और सर्दीनिया गए थे. सुष्मिता सेन को उन्होंने अपनी बेटर हाफ बताया. नई जिंदगी और नई शुरुआत के लिए वह काफी एक्साइटेड नजर आए. ललित मोदी की खुशी का ठिकाना नहीं है, यह फोटोज से साफ झलक रहा है.

इसके अलावा ललित मोदी ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है. इस फोटो में वह सुष्मिता सेन के साथ नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में समंदर दिख रहा है. इंस्टाग्राम बायो में ललित मोदी ने लिखा है कि उन्होंने नए जीवन की शुरुआत की है, वह भी सुष्मिता सेन के साथ. सुष्मिता सेन को ललित मोदी ने पार्टनर इन क्राइम बताया है. साथ ही उन्हें ‘माई लव’ कहकर संबोधित किया है.

कौन हैं ललित मोदी?
बता दें कि ललित मोदी आईपीएल के पहले चेयरमैन हैं और करीब तीन साल तक वह आईपीएल कमिश्नर के पद पर रहे. साथ ही चैंपियंस लीग टी20 के चेयरमैन पद पर भी वह रहे. ललित मोदी करीब पांच साल तक बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रहे. उन्होंने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद भी संभाला है.

बता दें कि सुष्मिता सेन पिछले साल तक मॉडल और एक्टर रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं. जब मीडिया में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं तो उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वे दोनों अलग हो गए हैं. रोहमन अब उनके साथ नहीं रहते हैं. तीन साल तक एक-दूजे के डेट करने के बाद सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. कहां दोनों की शादी की बात चल रही थी और कहां फैन्स को एक्ट्रेस ने यह शॉक दे दिया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...