13.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयचाकुओं से मनीष को गोदते रहे... देखते रहे लोग! सरेराह मर्डर का...

चाकुओं से मनीष को गोदते रहे… देखते रहे लोग! सरेराह मर्डर का CCTV आया सामने

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में मनीष हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने दावा है कि हत्या करने वाले तीन आरोपी लगातार मनीष पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे. जब मनीष ने केस वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. तीनों आरोपी घटना के बाद सीसीटीवी में कैद हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने ट्रेस किया और पूछताछ के बाद पूरी घटना से पर्दा उठा दिया है.

पुलिस के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली इलाके में रहने वाले मनीष (25 साल) की शनिवार शाम तीन आरोपियों ने सरेआम चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी थी. आरोपियों के नाम फैजान, बिलाल और आलम हैं. हैरान कर देने वाली बात यह रही कि मौके पर आसपास के लोग भी मौजूद थे, मगर किसी ने मनीष को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई. जबकि हत्या करने के बाद आरोपियों ने गली में चीखते हुए कहा था कि मार दिया है. लाश उठा लो, दो और को मारेंगे. हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसमें दिख रहा था कि कैसे आरोपी मनीष पर एक के बाद एक चाकू से हमला कर रहे हैं.

मनीष का गुनाह सिर्फ इतना था कि वो अपने खिलाफ हुए अपराध पर अदालत में गवाही दे रहा था. परिवार वालों के मुताबिक, 1 साल पहले मनीष से उसका मोबाइल छीन लिया गया था. उस दौरान भी उसके ऊपर चाकू से हमले हुए थे, उसकी गर्दन और पेट पर चाकू से वार किया गया था. पुलिस ने तब मनीष की शिकायत दो आरोपी कासिम और मोहसिन को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि अब कासिम और मोहसिन के करीबी मनीष पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे.

केस वापस ना लेने पर परिवार तक को धमकी मिली थी
आए-दिन उसके परिवार को धमकी देते रहते थे. मनीष ने अदालत में एप्लीकेशन देकर शिकायत भी दी थी और बताया था कि कैसे उसे धमकियां दी जा रही हैं. सितंबर में मनीष की कोर्ट में तारीख थी और उससे पहले इन दोनों आरोपियों के परिवार के लोग मनीष के घर पहुंचे और उसको केस वापस लेने के लिए धमकाने लगे. ऐसा ना करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी थी.

अब धमकी देने वालों की पहचान कर रही पुलिस
मनीष ने 28 सितंबर को कोर्ट में गवाही दी, जिसके ठीक 3 दिन बाद मनीष की उसके घर के बाहर ही हत्या कर दी गई. तीनों आरोपी बिलाल, आलम और फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने मनीष के घर पहुंच कर परिवार को धमकी दी थी, उनकी पहचान भी की जा रही है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

...फिर एक दलित की हत्या कर दी, कपिल मिश्रा का ट्वीट
वहीं, मनीष हत्याकांड पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा- सुंदर नगरी में हृदय विदारक घटना हुई है. एक बार फिर जिहादियों ने एक युवा दलित की हत्या कर दी. मेरी पुलिस अधिकारियों से बात हुई है. कुछ अपराधी पकड़े गए हैं. मैं सभी से संयम बनाए रखने की अपील करता हूं. आक्रोश हम सबको है, पर ये समय परिवार के इस असहनीय दुःख में साथ खड़े होने का है.

 

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...