5 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeखेलभारत मैच से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद के सिर में लगी...

भारत मैच से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद के सिर में लगी बॉल, अस्पताल में भर्ती

Published on

मेबलर्न

पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की तूफानी गेंद पर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के घायल होने की तो खबरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन आज ऑस्ट्रेलिया में जो हुआ वह उसके लिए ही घातक हो सकता है। भारतीय टीम के खिलाफ 23 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले से ठीक पहले प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद के सिर में बॉल लगी है। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।

दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में मोहम्मद नवाज की गेंदों पर शान मसूद अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक गेंद उनके सिर में जा लगी। इसके बाद वह मैदान पर ही गिर पड़े। जैसे ही शान को गेंद लगी पाकिस्तानी प्लेयर्स की जान हलक में अटक गई। मोहम्मद नजवा तो हवाक रह गए। वह हैरान थे। तुरंत ही पाकिस्तानी प्लेयर्स अपने साथी को संभालते नजर आए।

रिपोर्ट्स की मानें तो तुरंत ही शान मसूद को हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालांकि, पाकिस्तानी बल्लेबाज की हालत कैसी है इसके बारे में कोई अपडेट नहीं है, लेकिन जिस तरह से शान मैदान पर गिरे थे उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोट गंभीर हो सकती है। बता दें कि इसी मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी।

इस महामुकाबले से ठीक पहले किसी खिलाड़ी का चोटिल होना पाकिस्तानी खेमे के लिए बड़ा झटका हो सकता है। शान मसूद विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर अफगानिस्तानी बल्लेबाज चोटिल हुआ था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...