32.5 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययुगांडा में ओसामा ने फैला रखा था आतंक, एक ही गांव के...

युगांडा में ओसामा ने फैला रखा था आतंक, एक ही गांव के 80 लोगों को खा गया था जिंदा

Published on

कंपाला

युगांडा के एक गांव में ओसामा ने आतंक फैला रखा था। लेकिन ये आतंकी ओसामा नहीं बल्कि एक मगरमच्छ था। ये मगरमच्छ गांव में 80 हत्याओं के लिए जिम्मेदार था। लुगांगा गांव में इस मगरमच्छ ने आतंक फैला रखा था। लोगों का कहना है कि 1991 से 2005 के बीच तक इस मगरमच्छ ने गांव के लगभग हर 10वें व्यक्ति को खा लिया। आतंक फैलाने वाले इस मरमच्छ का नाम ओसामा है। आतंकी ओसामा बिन लादेन के नाम पर इसका नाम रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक ये मगरमच्छ झील के किनारे बैठ कर पीड़ितों का इंतजार करता था। इस मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चों को भी अपना शिकार बनाया है। शिकार करने से पहले वह नाव के नीचे ही तैरता रहता था। ये मगरमच्छ अफ्रीका की सबसे बड़ी झील लेक विक्टोरिया में रहता था। गांव वालों का दावा है कि ये मगरमच्छ इतना ताकतवर और खतरनाक था कि लोग इसे अमर मानते थे।

पीड़ित के भाई ने बताई थी आपबीती
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक एक पीड़ित के भाई ने कहा था, ‘मैं नाव चला रहा था और मेरा भाई पीटर मेरे सामने मछली पकड़ रहा था। तभी ओसामा ने छलांग लगा कर उसे पकड़ लिया। मगरमच्छ पानी से सीधे उछला और नाव में कूद पड़ा। जिस किनारे पर मैं नाव में था वह डूब गया। पीटर ने चिल्ला कर कहा कि मेरा पैर टूट गया। ओसामा उसे पकड़ कर झील में चला गया। कुछ दिनों बाद मुझे मेरे भाई का सिर और कंधा मिला था।’

2005 में पकड़ा गया था ओसामा
युगांडा में आतंक फैलाने वाले ओसामा को 2005 में पकड़ा गया था। वन्यजीव अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इसे पकड़ा था। ओसामा को पकड़ने का अभियान लगभग एक सप्ताह तक चला था। ओसामा को पास बुलाने के लिए गाय के फेफड़ों का इस्तेमाल किया गया था। जब इसे पकड़ा गया था तो इसे मारा नहीं गया था, लेकिन एक ब्रीडिंग प्रोग्राम में इसे भेज दिया गया था।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...