14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराजनीतिरिटायर्ड जजों पर दिए बयान का किरेन रिजिजू ने फिर किया समर्थन,...

रिटायर्ड जजों पर दिए बयान का किरेन रिजिजू ने फिर किया समर्थन, सुप्रीम कोर्ट के वकील का ट्वीट किया शेयर

Published on

नई दिल्ली

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने रिटायर जजों पर की गई टिप्पणी पर हुई आलोचना के कुछ दिनों बाद शनिवार को खुद का समर्थन करने संबंधी एक बयान ट्विटर पर साझा किया। रिजिजू की टिप्पणी के लिए वकीलों के एक समूह की ओर से उनकी आलोचना की गई थी। रिजिजू ने संकेत गुप्ता के एक ट्वीट को रीट्वीट किया। गुप्ता ने ट्विटर पर खुद को सुप्रीम कोर्ट का अधिवक्ता बताया है।

गुप्ता ने बयान साझा करते हुए कहा कि हम माननीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू सर द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करते हैं। कृपया इसे प्रचारित करें। बयान में कहा गया है हम, अधोहस्ताक्षरी, कानूनी पेशे के नियमित और सक्रिय पेशेवर हैं। हमने मीडिया में आने वाली खबरों को पढ़ा है और कुछ वकीलों ने एक बयान जारी कर रिजिजू की उन टिप्पणियों की निंदा की है कि तीन-चार सेवानिवृत्त न्यायाधीश भारत विरोधी बयान दे रहे हैं।

गौरतलब है कि रिजिजू ने 18 मार्च को दावा किया था कि भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा बन चुके कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीश और कुछ कार्यकर्ता कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय न्यायपालिका विपक्षी दल की भूमिका निभाए। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रहे 62 वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित 300 से अधिक वकीलों ने रिजिजू की टिप्पणियों की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया था।

Latest articles

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होली मिलन समारोह

भोपाल। होली का त्योहार शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि मंत्री...

भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता और चाय देने का प्रस्ताव

भोपाल: भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब बेहद कम कीमत में नाश्ता और चाय मिलने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

More like this

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होली मिलन समारोह

भोपाल। होली का त्योहार शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि मंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...