17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यशिंदे का दावा- लोकसभा में मिली उनके गुट को मान्यता, अब उद्धव...

शिंदे का दावा- लोकसभा में मिली उनके गुट को मान्यता, अब उद्धव से शिवसेना छीनना होगा आसान?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच अब पार्टी की दावेदारी को लेकर जंग तेज हो गई है। मुंबई में मीडिया को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल शिवाले को सदन के नेता रूप में मान्यता दे दी है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष दोनों गुटों की ओर से मिले पत्रों की अभी जांच कर रहे हैं और इस मामले में बुधवार को फैसला ले सकते हैं।

दरअसल एकनाथ शिंदे गुट ने अब लोकसभा में शिवसेना पर अपना दावा ठोंक दिया है। मंगलवार को शिंदे गुट के 12 लोक सभा सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर बताया कि उन्होंने सदन में पार्टी का नेता बदल लिया है। उन्होंने शिवसेना सांसद राहुल शिवाले को सदन में शिवसेना के नेता के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया। जबकि एक दिन पहले ही पार्टी के सदन के नेता विनायक राउत ने लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा था जिसमें विरोधी खेमे से कोई ज्ञापन स्वीकार नहीं करने का अनुरोध किया गया था।

एकनाथ शिंदे का दावा
एकनाथ शिंदे ने कहा कि 12 सांसदों ने आज ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा जिसमें राहुल शिवाले को सदन के नेता के रूप में मान्यता देने की गुजारिश की गई। उन्होंने कहा, ‘राहुल शिवाले सदन के नेता होंगे जबकि भावना गवली लोकसभा में पार्टी की चीफ विप रहेंगी।’ पिछले दिनों ठाकरे गुट ने भावना गवली को इस पद से हटाकर राजन विचारे को चीफ विप नियुक्त किया था।

राहुल शिवाले सदन के नेता
लोक सभा अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद शिंदे गुट के सांसद हेमंत गोडसे ने बताया कि पार्टी के 12 सांसदों ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें बताया कि उन्होंने लोक सभा में अपना नेता बदल लिया है। उन्होंने बताया कि 12 सांसदों ने मिलकर विनायक राउत की जगह राहुल शेवाले को अपना नया नेता चुना है और उन्हें सदन में शिवसेना के नेता के तौर पर मान्यता देने के अनुरोध को लेकर ही 12 सांसदों ने स्पीकर साहब के साथ मुलाकात की है।

विनायक राउत ने भी भेजा पत्र
जबकि सोमवार को राउत ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे पत्र में स्पष्ट किया था कि वे शिवसेना संसदीय पार्टी के विधिवत नियुक्त नेता हैं और राजन विचारे मुख्य सचेतक हैं। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने वाले इन 12 सांसदों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और महाराष्ट्र के कल्याण से लोक सभा सांसद श्रीकांत शिंदे भी शामिल रहे। वर्तमान में लोक सभा में शिवसेना के कुल 19 सांसद है और इनमें से 12 सांसदों के शिंदे के साथ जाना उद्धव ठाकरे के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

शिवसेना के ये 12 सांसद हुए बागी
शिवसेना में अब सांसदों के स्तर पर भी टूट हो गई है। महाराष्‍ट्र श‍िवसेना के 18 सांसदों में 12 सांसद एकनाथ श‍िंदे गुट में चले गए हैं। एक द‍िन पहले एकनाथ शिंदे के साथ ऑनलाइन मीट‍िंग में इन सांसदों ने हिस्सा लिया था। शिवसेना के बागी सांसदों में सदाशिव लोखंडे, हेमंत गोडसे, हेमंत पाटील, राजेंद्र गावित, संजय मंडलीक, श्रीकांत शिंदे, श्रीरंग बारणे, राहुल शेवाळे, प्रतापराव जाधव, धैर्यशील माने, कृपाल तुमाने, भावना गवली शामिल हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...