24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeखेलकप्तानी मिलते ही पुजारा का बल्ले से कोहराम, इस टीम के लिए...

कप्तानी मिलते ही पुजारा का बल्ले से कोहराम, इस टीम के लिए जड़ी 5वीं सेंचुरी

Published on

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से रनों की बारिश नहीं रुक रही है। काउंट चैंपियनशिप डिविजन-2 के एक मुकाबले में भारत की दीवार ने एक और बेजोड़ शतक ठोका है। उन्होंने 197 गेंदों में 22 चौके औेर 3 छक्के के दम पर नाबाद 170 रन बनाए हैं। मिडिलसेक्स के खिलाफ यह मुकाबला पुजारा के लिए काफी अहम है, क्योंकि वह इस मैच में ससेक्स के लिए कप्तानी भी कर रहे हैं।

पुजारा ने इस सीजन में 7 मैच खेले हैं, जिसमें दो दोहरा शतक सहित कुल 5 शतक शामिल हैं। वह अब तक 125.85 की औसत से 881 ठोके हैं। वह टूर्नामेंट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लॉर्ड्स के मैदान पर इस मुकाबले में पुजारा को कप्तानी करने का मौका मिला है। पुजारा को ससेक्स टीम की कप्तानी इसलिए दी गई है क्योंकि नियमित कप्तान टॉम हेन्स को हाथ में चोट लग गई है। वह अब अगले 5-6 हफ्ते के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।

इस मैच से पहले डिविजन -2 में पुजारा इस टीम के लिए 6 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 750 रन बनाए हैं और एक के बाद एक कई शतक लगाए। इसी प्रदर्शन के दम पर पुजारा की टीम इंडिया में वापसी हुई थी। साउथ अफ्रीका दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद उनका टीम इंडिया में खेलना मुश्किल लग रहा था, लेकिन काउंटी में रनों की बारिश करते हुए पुजारा ने जोरदार कमबैक किया और इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में अर्धशतक भी जड़े।

पुजारा टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 96 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 43.82 की औसत से 6792 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 18 शतक और 33 अर्धशतक भी शामिल है। वहीं उन्होंने तीन बार दोहरा शतक भी लगाया है। टेस्ट के अलावा उन्हें पांच वनडे मैच में भी खेलने का मौका मिला है जिसमें उन्होंने सिर्फ 51 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह आईपीएल के 30 मैचों में भी नजर आ चुके हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...