31 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमक्का मस्जिद के इमाम पैंट और टी-शर्ट पहन हार्ले डेविडसन चलाते दिखे,...

मक्का मस्जिद के इमाम पैंट और टी-शर्ट पहन हार्ले डेविडसन चलाते दिखे, हंगामा

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब की ग्रैंड मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम शेख अदेल अल-कल्बानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में मॉर्डन कपड़े पहनकर हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल चला रहे कल्बानी का नया अवतार देखकर अरब जगत में हंगामा सा हो गया है. इस वीडियो को एक शख्स ने स्नैपचैट पर रिकॉर्ड किया, जिसमें देखा जा सकता है कि सफेद टी-शर्ट और हाफ जैकेट पहनकर कल्बानी हार्ले डेविडसन बाइक पर बैठे हैं. जैकेट पर अमेरिकी झंडे सहित और भी कई आइकन प्रिंट हैं.इस वीडियो में वह मोटरसाइकिल पर बैठकर मुस्कुरा रहे हैं और विक्ट्री (Victory) निशान दिखा रहे हैं.

इस वीडियो के सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं लेकिन पूरे अरब जगत से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई लोग इमाम के परिधान को लेकर आपत्ति जता रहे हैं.हालांकि, कई लोग इमाम का समर्थन भी कर रहे हैं. इस वीडियो को लेकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, मेरे विचार में शेख ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसे करने की मनाही है. वह जो करना चाहते हैं, वह करने के लिए स्वतंत्र हैं. हम दरअसल इमामों को एक खास तरह के परिधान में देखने के आदी हैं. हम इससे हटकर उन्हें किसी अन्य रूप में देखना स्वीकार नहीं कर सकते. यह गलत है.

वहीं, एक अन्य शख्स ने उनके बारे में ट्वीट कर कहा, क्या महान शख्स हैं.पारंपरिक कपड़े नहीं पहनने को लेकर इमाम की आलोचना के बीच एक शख्स ने ट्वीट कर कहा, बाइक चलाने पर पाबंदी नहीं है. इस वीडियो पर नकारात्मक टिप्पणियों पर एक यूजर ने ट्वीट कर कहा, मॉर्डन कपड़े पहनने में गलत क्या है? यह उनकी मर्जी है और इसके लिए उन्हें कोई भी जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता. आप लोग हर चीज में टांग क्यों अड़ाते हैं?

एक शख्स ने इमाम की आलोचना करते हुए ट्वीट कर कहा, शालीनता और सभ्यता से कोसों दूर.वहीं, एक अन्य ने ट्वीट कर कहा, सच कहूं तो मोटरसाइकिल चलाते हुए आपके परिधान उचित नहीं है. यह इस्लाम के अनुरूप नहीं है.

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...