18.3 C
London
Monday, June 1, 2026
HomeUncategorizedअविनाश दास को मिली बेल, शाह की फोटो शेयर कर भ्रम फैलाने...

अविनाश दास को मिली बेल, शाह की फोटो शेयर कर भ्रम फैलाने का था आरोप

Published on

अहमदाबाद,

फिल्म निर्माता अविनाश दास को आज अहमदाबाद कोर्ट से जमानत मिल गई है. अमित शाह की एक पुरानी फोटो शेयर करने के मामले में अविनाश दास को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया था. उनको आज अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया गया.अविनाश दास को अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उनकी कस्टडी की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी. इसके बाद अविनाश दास ने जमानत की अर्जी लगाई थी, जिसको कोर्ट ने मंजूर कर लिया.

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जमानत का विरोध किया था. पुलिस ने कहा था कि अविनाश दास को पेश होने के लिए तीन नोटिस भेजे गये थे. लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए. पुलिस ने यह भी कहा कि अविनाश दास पहले भी ऐसी फर्जी पोस्ट शेयर कर चुके हैं. अविनाश पर जांच में सहयोग ना करने का आरोप भी लगा था.वहीं अविनाश दास के वकील ने कहा था कि उनको जमानत मिलनी चाहिए चाहे इसके लिए कोर्ट कुछ शर्तें रख सकता है जिनको माना जाएगा.

क्या है मामला?
अविनाश दास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पुरानी तस्वीर शेयर कर भ्रम फैलाने का आरोप है. अविनाश दास ने जेल में बंद IAS ऑफिसर पूजा सिंघल के साथ अमित शाह की फोटो शेयर की थी. फोटो 2017 की थी. लेकिन अविनाश दास ने लिखा कि यह फोटो कुछ दिन पहले की है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अविनाश दास को उनके मुबई स्थित घर से हिरासत में लिया था.

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का भी आरोप उनपर है. अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 14 मई को अविनाश दास के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जिसके बाद अविनाश दास ने सेशंस कोर्ट के जरिए अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज किया था.

अविनाश दास पर IPC की धारा 469 जालसाजी, आईटी अधिनियम की धारा 67 और राष्ट्रीय सम्मान के अपराध की रोकथाम अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई. दास ने 2017 में आई फिल्म अनारकली ऑफ आरा को डायरेक्ट किया था. 2021 में उनकी फिल्म रात बाकी है रिलीज हुई थी. वे नेटफ्लिक्स की सीरीज She के भी डायरेक्टर हैं.

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...