18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यUP: कर्ज में डूबे पिता ने पहले बेटी को गोली मारी, फिर...

UP: कर्ज में डूबे पिता ने पहले बेटी को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

Published on

फर्रुखाबाद,

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कर्ज से परेशान होकर एक पिता ने 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली. पिता-पुत्री की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम पसर गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ कोतवाली इलाके के प्रमोद कुमार पेशे से हलवाई था. कारोबार में लगातार घाटा होने से उस पर कर्ज हो गया. जिनसे उसने कर्ज लिए थे, वे अक्सर उसे परेशान करते थे. प्रमोद के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में वारंट जारी था और पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी. इस वजह वह काफी परेशान था. उनकी 14 वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती थी.

गुरुवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी, तभी प्रमोद ने तमंचे से कोमल को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद भी अपने सिर में गोली मार ली. गोली की आवाज़ सुनकर पत्नी पहुंची. तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पत्नी की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रमोद पर कर्ज था. लोग उसे परेशान करते थे. साथ ही उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था. तनाव में आकर उसने बेटी को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. फर्रुखाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...