20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeUncategorizedPNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर एक्शन, 250 करोड़ रुपये की...

PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर एक्शन, 250 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Published on

नई दिल्ली,

हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईडी ने पीएनबी मामले में वांछित नीरव मोदी से जुड़ी करीब 250 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है.मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के प्रावधानों के तहत ईडी ने नीरव मोदी की 253.62 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति, ज्वैलरी और बैंक राशि जब्त कर ली है. नीरव मोदी की कंपनियों के खिलाफ ये कार्रवाई भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है. नीरव मोदी के खिलाफ आईपीसी की धारा-420, धारा-467, धारा-471 और धारा-120-B के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

ब्रिटेन की जेल में बंद नीरव मोदी
नीरव मोदी अभी ब्रिटेन की जेल में बंद हैं. भारत सरकार काफी समय से नीरव मोदी के प्रत्यपर्ण की कोशिश कर रही थी. इस संबंध में चल रही कानूनी लड़ाई में हार चुके हैं. पीएनबी घोटाले में आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी को लेकर सीबीआई जांच कर रही है, जबकि ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है.

2 अरब डॉलर का है पीएनबी घोटाला
नीरव मोदी को पीएनबी घोटाला मामले में भारत प्रत्यर्पित कर लाया जा सकता है. ये घोटाला 2 अरब डॉलर का है. ब्रिटेन की एक अदालत ने जब 25 फरवरी को अपना फैसला सुनाया, तो नीरव मोदी को भारत वापस लाने का रास्ता साफ हो गया.

नीरव मोदी ने अपने अंकल मेहुल चौकसी के साथ मिलकर पीएनबी में ऋण पत्रों के माध्यम से हेरा-फेरी की थी. नीरव मोदी गीताजंलि ब्रांड नाम के तहत हीरे का कारोबार करते रहे हैं. नीरव मोदी के अलावा शराब व्यवसायी विजय माल्या, आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी भी इस समय में ब्रिटेन में हैं. भारत सरकार इन्हें भी भगौड़ा करार दे चुकी है और इनके खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी को लेकर जांच चल रही है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...