8.9 C
London
Wednesday, April 8, 2026
Homeराज्यकांवड़ लेने निकले थे 3 जिगरी दोस्त, हादसे में एक का हाथ...

कांवड़ लेने निकले थे 3 जिगरी दोस्त, हादसे में एक का हाथ कटकर हुआ अलग

Published on

बिजनौर,

उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद बिजनौर जिले में भी 3 कांवड़ यात्री ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गए. हादसे में एक कांवड़िए का हाथ भी कटकर दूर जा गिरा. गंभीर हालत में तीनों घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया.

पुलिस के अनुसार, मेरठ जिले मुरलीपुर गांव निवासी गौरव और रब्बू अपने दोस्त आशु के साथ कांवड़ लेने निकले थे. एक की मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीनों हरिद्वार जा रहे थे. देर रात मंडावर चंदक रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के दौरान एक कावड़िए का एक हाथ कटकर भी दूर जा गिरा.

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. रास्ते में तैनात पुलिस के जवानों ने तुरंत तीनों कांवड़ियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए तीनों को मेरठ रेफर कर दिया गया. फिलहाल किस ट्रैक्टर-ट्रॉली से कांवड़िए टकराए हैं? उसका भी अभी पता नहीं लग पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल तीनों कांवड़ियों की हालत गंभीर बनी हुई है.

उधर, उत्तर प्रदेश के ही हाथरस जिले में आज तड़के एक अनियंत्रित डंपर ने ग्वालियर जिले (मध्य प्रदेश) के कांवड़ियों को रौंदा डाला. दुर्घटना में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के शिकार सभी कांवड़ यात्री ग्वालियर के उटीला थाना इलाके स्थित बांघी खुर्द के रहने वाले हैं.

Latest articles

डकैती की योजना विफल करने वाली पुलिस टीम का व्यापारी महासंघ ने किया सम्मान

भोपाल। राजधानी के थाना गोविंदपुरा जोन-02 पुलिस को बरखेड़ा स्थित विजय मार्केट में सोने-चांदी...

अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ फूटा रहवासियों का गुस्सा: कवि पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन, दुकान हटाने की मांग

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हरियालो राजस्थान’ की ओर बढ़ता प्रदेश

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की...

मोगा रैली में बरसे सीएम मान: आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख और ’30 दिन तकसीम’ योजना का बड़ा एलान

मोगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोगा में एक विशाल जनसभा को...