24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यघर में अवैध ढंग से बनाए जा रहे थे पटाखे, तभी धमाके...

घर में अवैध ढंग से बनाए जा रहे थे पटाखे, तभी धमाके से गूंजा इलाका, छपरा में 4 लोगों की मौत

Published on

छपरा

बिहार के छपरा स्थित एक घर में जोरदार धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग ही जमींदोज हो गई। घटना खैरा थाना इलाके खोदाईबाग गांव की है। घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई। यही नहीं बिल्डिंग में एक के बाद एक कई धमाके भी सुने गए। वहीं इस घटना के बाद सवाल यह उठ रहा कि आखिर अवैध पटाखा फैक्ट्री में इतना शक्तिशाली बम कैसे बनाया जा रहा था, जिससे घर ही गिर जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आतंकी मॉड्यूल के खुलासे, आईबी के अलर्ट और एनआईए के छापे के बीच सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में जबरदस्‍त धमाके से हड़कंप मच गया है। ब्लास्ट इतना भयानक था कि पूरा मकान ही ध्वस्त हो गया। इस घर में कितने लोग थे इस बात की कोई पु‍ख्‍ता जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, विस्फोट के बाद अब तक दो शव बरामद हुए हैं। धमाके की तस्‍वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना बड़ी है। पूरा मकान जमींदोज हो गया है। माना जा रहा है मलबे में 4 से 5 लोग दबे हो सकते हैं। घर नदी किनारे है। अब तक एक महिला समेत चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

सारण एसपी संतोष कुमार ने नवभारत टाइम्‍स डॉट कॉम से बातचीत में बताया जिस मकान में धमाका हुआ वहां पटाखा बनाया जाता था। इस बात की पुष्टि स्‍थानीय लोगों ने भी की है। आईबी के अलर्ट पर पूछे गए सवाल पर एसपी संतोष कुमार ने बताया कि फिलहाल किसी आतंकी घटना की बात सामने नहीं आई है। लेकिन जांच हर पहलू पर की जाएगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...