11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराजनीतिभाजपा का सवाल- सोनिया, राहुल गांधी 76% के हिस्सेदार,पूछताछ किससे होगी?

भाजपा का सवाल- सोनिया, राहुल गांधी 76% के हिस्सेदार,पूछताछ किससे होगी?

Published on

नई दिल्ली

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ का दौर जारी है। इसे लेकर हो रहे कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा ने सवाल किया है कि मामले में पूछताछ क्यों नहीं होनी चाहिए? मंगलवार को सोनिया दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुई हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी ED के अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गबन में शामिल लोगों को सवालों के जवाब देने होंगे। उन्होंने कहा, ‘पहले राहुल गांधी भी कटघरे में खड़े थे। वह भी गए थे ईडी के पास प्रस्तुत होने के लिए और आज सोनिया जी जा रही हैं। स्वभाविक है, 5 हजार करोड़ का गबन अगर देश में हुआ है, 5 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप सोनिया जी और राहुल जी के ऊपर हैं, तो स्वभाविक रूप से पूछताछ भी उन्हीं से होगी।’

पात्रा ने कहा, ‘आप सभी को पता है कि नेशनल हेराल्ड मामले में 76 प्रतिशत का स्टेकहोल्डर यंग इंडिया कंपनी में सोनिया जी और राहुल जी हैं। अगर अगर सोनिया जी और राहुल जी 75 फीसदी से भी अधिक के स्टेकहोल्डर्स हैं, तो पूछताछ किससे होगी।’ साथ ही भाजपा ने कांग्रेस के प्रदर्शन को ड्रामा बताया है। प्रवक्ता ने कहा कि सत्याग्रह का जो ड्रामा कांग्रेस कर रही है यह भी पूरा देश देख रहा है।

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष से मामले के मुख्य साजिशकर्ता का नाम बताने की मांग की है। पार्टी ने कहा, ‘नेशनल हेराल्ड केस में पांच हजार करोड़ मामले का गबन हुआ है। पूरा मामला कोर्ट में गया है, इस मामले पर आज सोनिया जी से पूछताछ भी हो रही है। सोनिया जी आज स्वीकार करने की आवश्यकता है कि किस प्रकार से ये षड्यंत्र रचा गया था, कौन मुख्य षड्यंत्रकर्ता है।’ इधर, कांग्रेस लगातार सरकार पर बदले की राजनीति करने के आरोप लगा रही है। पार्टी के शीर्ष नेताओं से पूछताछ के विरोध में नेताओं और कार्यकर्ताओं जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...