15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालआगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Published on

भोपाल

राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत उत्साह, उमंग और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस आयोजन में क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंगों में सराबोर होकर पर्व का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रंगोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बच्चों और क्लब के सदस्यों ने बॉलीवुड के सदाबहार होली गीतों और लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘फूलों की होली’ रही, जिसने वातावरण को भक्ति और आनंद से भर दिया। सांस्कृतिक सचिव योगेश सराठे द्वारा आयोजित रोचक प्रश्नोत्तर (क्विज़) और सामूहिक खेलों ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। एकता और सद्भाव का संदेश क्लब के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उत्सव के दौरान पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहाँ सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

प्रमुख उपस्थित जन इस भव्य समारोह में क्लब के अध्यक्ष  विपुल अग्रवाल एवं श्रीमती अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के कर्मचारी और क्लब के वरिष्ठ सदस्य जिनमें एम.डी. गोडबोले, मनोज बुद्धिराजा, शैलेश अग्रवाल, कमलेश पाल, भरत बंछोर, दीपेंद्र अग्रवाल, विनोद साहू, सौरभ कुशवाहा, प्रशांत सलामे, संदीप लोखंडे, प्रहलाद पवार, राजेश बर्मन, जय परिहार और सोनू कुशवाहा शामिल थे, ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के समापन पर महासचिव वेदप्रकाश शर्मा एवं आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Read Also :- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन प

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...