17.6 C
London
Sunday, May 24, 2026
HomeUncategorizedमिलिंद का पत्नी अंकिता संग अंडर वॉटर रोमांस, सेट किए कपल गोल्स

मिलिंद का पत्नी अंकिता संग अंडर वॉटर रोमांस, सेट किए कपल गोल्स

Published on

मिलिंद सोमन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं. अपनी फिटनेस के साथ-साथ मिलिंद सोमन अपने रोमांटिक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. मिलिंद अक्सर अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते हैं. दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं, अक्सर ही किसी ना किसी एक्टिविटी में खुद को बिजी रखते हैं. मिलिंद सोमन और अंकिता एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने से नहीं डरते हैं. अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते हैं. उनका हाल का शेयर किया वीडियो भी कुछ इसी बात की गवाही दे रहा है.

मिलिंद का अंडरवॉटर रोमांस
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. दोनों अक्सर फैंस के लिए कपल गोल्स सेट करते हैं. मिलिंद सोमन और उनकी वाइफ अंकिता कोंवर ने अंडर वॉटर स्कूबा डाइव की एक वीडियो शेयर की. जहां दोनों ही पानी के अंदर दिल बनाते दिखाए दिए. मिलिंद ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा, ”एक साथ ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करें”.

इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ब्रह्मास्त्र का केसरिया गाना चल रहा है. जाहिर है मिलिंद अंकिता को कितना प्यार करते हैं, इस वीडियो के जरिए बताना चाहते हैं. मिलिंद ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, जहां वो जता सकें कि वो अंकिता से किस कदर जुड़े हुए हैं. ये वीडियो फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है. मिलिंद की यूं भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन इस वीडियो पर कमेंट्स और लाइक्स की बहार आ गई है. कई लोग कमेंट कर एक्टर के कपल एक्टिविटी की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं ‘ये अमेजिंग है’.

इससे पहले भी मिलिंद अंकिता के साथ की गई कई एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं. मिलिंद ने जैसलमेर में 110 किलोमीटर की अपनी सबसे लंबी दौड़ पूरी की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा था, मैं और अंक‍िता अपने कुछ क्रेजी दोस्तों के साथ जैसलमेंर में 110 किलोमीटर Lathi से Sam तक दौड़ लगाएंगे और कुछ इस तरह पार्टी करेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...