22.7 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराज्यपार्थ ने मेरे घर को बनाया था 'मिनी बैंक', कमरे में भरे...

पार्थ ने मेरे घर को बनाया था ‘मिनी बैंक’, कमरे में भरे थे नोट: अर्पिता

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में स्कूल जॉब घोटाले में गिरफ्तार किए गए राज्य सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ने बड़ा खुलासा किया है। अर्पिता मुखर्जी का कहना है कि पार्थ चटर्जी उसके घर को ‘मिनी बैंक’ की तरह इस्तेमाल करते थे। अर्पिता ने बताया कि पार्थ चटर्जी उसके घर में ही पैसा रखा करते थे। ईडी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वहीं ईडी के इस दावे को अर्पिता मुखर्जी के वकीलों की ओर से चुनौती दी जा सकते है। वकीलों का कहना है कि ईडी की ओर से जांच की डिटेल को मीडिया से लीक किया जा रहा है, जो गलत है। इसके साथ ही वकीलों की ओर से केंद्रीय एजेंसियों की ओर से दर्ज केसों में लोगों के दोषी पाए जाने की कम दर का भी सवाल उठाया जा सकता है।

ईडी को अर्पित मुखर्जी के घर पर छापेमारी के दौरान 21 करोड़ रुपये नकदी बरामद हुई थी। कभी ऐक्टर और मॉडल रही अर्पिता मुखर्जी बीते कुछ सालों से पार्थ चटर्जी की करीबी थी। शनिवार को पार्थ और अर्पिता को गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले अर्पिता के घर से बरामद हुए नोटों के जखीरे की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक अर्पिता ने बताया कि पूरी रकम को उसके घर के एक कमरे में रखा जाता था, जहां पार्थ चटर्जी और उसके लोगों की ही एंट्री थी। अर्पिता का कहना है कि हर सप्ताह या फिर 10 दिन में एक बार पार्थ चटर्जी उसके घर पर आया करते थे।

एक और महिला के घर में रखा जाता था कैश, बताया- कहां से आता था
ईडी के सूत्रों ने एक और महिला का ऐंगल भी बताया है। उन्होंने कहा कि अर्पिता ने बताया कि मेरे घर के अलावा एक और महिला के मकान को पार्थ मिनी बैंक के तौर पर इस्तेमाल करते थे। दूसरी महिला भी पार्थ चटर्जी की ही करीबी दोस्त बताई जा रही है। अर्पिता ने कहा कि मंत्री ने कभी उसे यह नहीं बताया था कि कमरे में कितनी रकम रखी गई है। अर्पिता ने बताया कि एक बंगाली ऐक्टर ने उनका परिचय पार्थ चटर्जी से कराया था। यह मुलाकात 2016 में हुई थी और तब से ही दोनों एक-दूसरे के करीब थे। अर्पिता ने पूछताछ के दौरान यह भी स्वीकार कर लिया है कि यह रकम ट्रांसफर पोस्टिंग के एवज में ली गई घूस और कॉलेजों को मान्यता दिलाने के एवज में लिए पैसे से जुटी थी।

पार्थ चटर्जी खुद नहीं लाते थे रकम, सहायक करते थे काम
अर्पिता ने यह भी बताया कि यह रकम पार्थ चटर्जी खुद कभी नहीं लाते थे। उनके सहायकों की ओर से रकम लाई जाती थी। पार्थ चटर्जी और अर्पिता को फिलहाल 3 अगस्त तक एजेंसी की हिरासत में भेजा गया है। एजेंसी का कहना है कि इस दौरान पूछताछ में कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं।

Latest articles

बाणगंगा क्षेत्र में 17 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। राजधानी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले बाणगंगा क्षेत्र में विकास...

अयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट को एनजीटी की मंजूरी, पर्यावरणीय शर्तों के पालन के निर्देश

भोपाल। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की नई दिल्ली बेंच ने भोपाल के बहुप्रतीक्षित 16...

भोपाल को मिली बड़ी सौगात: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन अब बना ‘जंक्शन’

भोपाल। राजधानी भोपाल के परिवहन और विकास के इतिहास में एक और बड़ा अध्याय...

प्रभात साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी : रचनाकारों ने ‘चेहरे’ विषय पर पढ़ीं बेहतरीन कविताएँ

भोपाल। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'प्रभात साहित्य परिषद' द्वारा हिन्दी भवन के नरेश...

More like this

सियान गुड़ी’ बुजुर्गों के जीवन में एक नई रोशनी बिखेर रही : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ...

निवाई के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा से मिले विधायक रामसहाय वर्मा

जयपुर। निवाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामसहाय वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

ग्राम रथ समापन समारोह: योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंची सरकार : सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार 'ग्राम विकास चौपाल' और...