18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति का फोटोशूट, पत्नी के साथ पोज,...

जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति का फोटोशूट, पत्नी के साथ पोज, हुए ट्रोल

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन युद्ध की आग में झुलस रहा है. 5 महीने की जंग में हजारों लोग मारे गए हैं. यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए हैं. इस युद्ध के दौरान यूक्रेन के वोलोडिमिर जेलेंस्की अपने देश के लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहे और अपने देश के नागरिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता जुटाते रहे. लेकिन हाल ही में उनके एक कदम के लिए न सिर्फ यूक्रेन में बल्कि पूरी दुनिया में कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. जेलेंस्की के इस कदम के लिए कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ हतप्रभ हैं.

दरअसल युद्ध की तबाही की आती तस्वीरों के बीच जेलेंस्की ने प्रसिद्ध फैशन मैगजीन Vogue के लिए तस्वीरें खिंचवाई है. इन तस्वीरों में राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन की फर्स्ट लेडी Olena Zelenska के साथ दिख रहे हैं. ये तस्वीरें वोग मैगजीन के ऑनलाइन एडिशन के लिए खिंचवाई गई है. इन तस्वीरों में अलग अलग पोज में जेलेंस्की अपनी पत्नी Olena Zelenska के साथ दिख रहे हैं. एक तस्वीर में Zelenska यूक्रेन के सैनिकों के साथ दिख रही हैं.

इन तस्वीरों को Olena Zelenska ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. ओलेना ने लिखा है कि वोग मैगजीन के कवर पर आना कई लोगों का सपना होता है और ये बेहद प्रतिष्ठा की बात है. उन्होंने कहा है कि वे यूक्रेन की हर महिला को यहां देखना चाहेंगी जो इस समय रिफ्यूजी कैंपों में युद्ध की पीड़ा झेल रही हैं. उनके पास इस मैगजीन के कवर पर आने का अधिकार है वे इसकी काबिलियत रखती हैं. हालांकि कई लोगों ने इसकी निंदा की है. एक यूजर ने लिखा है कि क्या जेलेंस्की के पास ये सब करने के लिए अभी भी वक्त है. वहीं भारत के भी कई ट्विटर यूजर ने इस फोटोशूट पर सवाल उठाए हैं.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...