17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीयरत्ना पाठक बोलीं, धर्म जबरदस्ती थोपा जा रहा है,हम सऊदी अरब बन...

रत्ना पाठक बोलीं, धर्म जबरदस्ती थोपा जा रहा है,हम सऊदी अरब बन रहे हैं?

Published on

मुंबई

नसीरुद्दीन शाह की वाइफ और ऐक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह को लगता है कि भारत एक रूढ़िवादी समाज बनता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह सऊदी अरब बनना चाहता है। रत्ना पाठक ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक रूढ़िवादी समाज सबसे पहले अपने यहां की महिलाओं पर पाबंदियां लगाता है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की महिलाएं कैसे अभी भी करवाचौथ जैसी पुरानी परंपराओं को निभा रही हैं। रत्ना ने कहा कि हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं।

बोलीं, मैं पागल हूं जो व्रत करूं
रत्ना पाठक का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में है। उन्होंने पिंकविला से बातचीत में कहा, महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं बदला या कुछ एरियाज में बहुत छोटा बदलाव आया है। हमारा समाज बहुत रूढ़िवादी होता जा रहा है। हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं। हमको धर्म को जीवन का अहम हिस्सा स्वीकारने के लिए बाध्य किया जा रहा है। मुझसे बीते साल किसी ने पहली बार पूछा, क्या मैं करवाचौथ का व्रत रख रही हूं। मैंने कहा, क्या मैं पागल हूं? क्या यह डरावना नहीं है कि मॉडर्न पढ़ी-लिखी महिलाएं पतियों की जिंदगी के लिए करवाचौथ का व्रत रहती हैं ताकि जिंदगी को कुछ वैलिडटी मिल सके। भारत में विधवा होना भयानक स्थिति माना जाता है। 21वीं सदी में हम इस तरह की बात कर कर रहे हैं? पढ़ी-लिखी महिलाएं ऐसा कर रही हैं।

क्या हम सऊदी अरब बनना चाहते हैं?
रत्ना पाठक ने यह भी कहा कि हम एक बेहद रूढ़िवादी समाज की ओर आगे बढ़ रहे हैं। रूढ़िवादी समाज पहला काम यह करता है कि अपनी महिलाओं को बेड़ियों में जकड़ता है। दुनिया के किसी भी कंजर्वेटिव समाज को देख लीजिए। महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। सऊदी अरब में महिलाओं के लिए क्या स्कोप है। क्या हम सऊदी अरब बनना चाहते हैं। औऱ हम बन भी जाएंगे क्योंकि यह बहुत आसान है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...