26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराजस्थान में गोकशी को लेकर बवाल! हनुमानगढ़ जिले में नेटबंदी, पूर्व विधायक...

राजस्थान में गोकशी को लेकर बवाल! हनुमानगढ़ जिले में नेटबंदी, पूर्व विधायक नजरबंद

Published on

हनुमानगढ़

राजस्थान में एक बार फिर तनाव की स्थिति उपजी है। मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा कस्बे का है। यहां गौकशी के मामला सामने आने के बाद लोगों के बीच गुस्सा है। वहीं आज दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। दरअसल यहां जिले के चिड़ियागांधी में बीफ को लेकर उपजा विवाद बुधवार को उग्र हो गया था। पूरा मामला ईद के दिन यानी 11 जुलाई का है। 11 जुलाई को एक व्यक्ति के गाय काटने और सैंपल जांच में बीफ की पुष्टि के बाद यहां ग्रामीणों की ओर से धरना दिया जा रहा था।

पूर्व विधयक को किया गया नजरबंद
बुधवार को यहां पुलिस ने आंदोलनकारियों को खदड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण आमने सामने हो गए। इस दौरान थानाप्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं जिले में धारा 144 लगाए जाने के साथ नेट भी बंद कर दिया गया है। गुरुवार को कलेक्टर और एसपी समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कैंप कर रहे हैं। विशेष तौर पर दो गांवों में जांच पड़ताल की जा रही है और एक पूर्व विधायक को नजरबंद कर दिया गया है। इस मामले में हरियाणा नंबर के बीस से भी ज्यादा वाहन जब्त करने के साथ ही 40 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस का क्या है कहना
पूरे घटनाक्रम के बारे में हनुमानगढ़ पुलिस ने बताया कि दस जुलाई को ईद के मौके पर चिडिया गांधी गांव के कुछ लोगों ने बकरों के साथ ही गौवध भी किया था। ऐसी सूचना के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई थी और उसी दिन कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। लेकिन यह मामला यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद गांव के दो पक्षों में लगातार तनाव होता रहा है। पुलिस अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...