17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन और यूएई को तवज्जो लेकिन भारतीय रुपये पर हिचकिचाया रूस!

चीन और यूएई को तवज्जो लेकिन भारतीय रुपये पर हिचकिचाया रूस!

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन युद्ध के बाद से पश्चिमी देशों के रूस पर लगे प्रतिबंधों के मद्देनजर वैश्विक स्तर पर घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं. अब रूस ने तेल निर्यात के लिए अमेरिकी डॉलर में भुगतान को खत्म करने का फैसला किया है. एनर्जी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस डॉलर के बजाय चीन की मुद्रा युआन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मुद्रा दिरहम में तेल बेचेगा. हालांकि, रूस-भारत के बीच व्यापार में भारतीय रुपये के इस्तेमाल पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है.

तेल इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रूस ने तेल निर्यातकों से अमेरिकी डॉलर के बजाए युआन और दिरहम में तेल बेचना शुरू करने के लिए कहा है. इसकी शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है.सूत्रों का कहना है कि रूस पर लगे प्रतिबंधों के प्रभावों को कम करने के लिए इसे तत्काल शुरू करने की जरूरत है. इसी के मद्देनजर रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन की अध्यक्षता में एनर्जी इंडस्ट्री के साथ सरकार की 26 जुलाई की बैठक में इस पर चर्चा की गई.

रूस को आयात के लिए डॉलर की अधिक जरूरत नहीं है. इससे रूस को नई मुद्राओं में कारोबार करने में मदद मिलेगी.इस संबंध में रूस सरकार एक नई बजट नीति पर भी काम कर रही है, जिसमें कारोबार के लिए मित्र राष्ट्रों की मुद्राओं का इस्तेमाल किया जाएगा.

बदलते पैटर्न
रूस को करेंसी स्वैपिंग का थोड़ा बहुत अनुभव है. 2019 में रूस ने ईस्ट साइबेरिया पैसिफिक ओशन पाइपलाइन के जरिए चीन की तेल कंपनी चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉर्प (सीएनपीसी) को यूरो में तेल बेचा था. सीएनपीसी को किए गए तेल निर्यात का भुगतान इस साल युआन में किया जाएगा. रॉयटर्स ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में बताया था कि जुलाई महीने में भारत की तेल कंपनियों को तेल निर्यात करने वाली रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट की ट्रेडिंग कंपनियों ने अमेरिकी डॉलर के बराबर दिरहम की मांग की थी.

रूस के इस प्रस्ताव पर भारत ने नहीं दी सहमति
सूत्रों का कहना है कि रूस तेल कारोबार के लिए भारतीय रुपये का भी इस्तेमाल करना चाहता है लेकिन सरकारी अधिकारियों का फैसला है कि देश को बाहरी कारोबार के लिए इतनी बड़ी संख्या में भारतीय रुपये की जरूरत नहीं है.रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की इच्छा है कि भारत तेल कारोबार में चीनी मुद्रा युआन का इस्तेमाल करे लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है.

सूत्रों का कहना है कि रूस के तेल के पश्चिमी खरीदारों का कहना है कि वे पहले की तरह भुगतान करते रहेंगे. बता दें कि पश्चिमी खरीदार अधिकतर यूरो में कारोबार करते हैं.पश्चिमी खरीदारों का मानना है कि वे युआन में कारोबार नहीं कर पाएंगे. तकनीकी रूप से यह संभव है लेकिन कोई भी विनिमय दरों की सरदर्दी नहीं लेना चाहता.

रूस का केंद्रीय बैंक अमेरिकी डॉलर और यूरो के एक्सचेंज रेट को प्रभावित करने के लिए मैत्री देशों की मुद्राओं को खरीदना शुरू करेगा. इस तरह की नीति से रूस के बाजार में युआन की मांग ऐतिहासिक स्तरों तक बढ़ जाएगी.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...