13.6 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स पर कहर बनकर टूटीं शेफाली, हरमनप्रीत का भी दिखा जलवा

ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स पर कहर बनकर टूटीं शेफाली, हरमनप्रीत का भी दिखा जलवा

Published on

बर्मिंघम,

कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है. इसी कड़ी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना किया. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हुए इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शॉट जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद शेफाली वर्मा ने भारतीय टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. हालांकि अंत में टीम इंडिया की इस मैच में तीन विकेट से हार हुई.

अर्धशतक से दो रन दूर रह गईं शेफाली
शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ 48 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे. इस दौरान शेफाली ने पावरप्ले ओवर्स में डार्सी ब्राउन, गार्डनर और मेगान स्कट की गेंदों पर खूब रन बटोरे. स्मृति मंधाना (24 रन) और यास्तिका भाटिका (8 रन) ने भी भरपूर साथ दिया. हालांकि शेफाली अनलकी रही और महज दो रन से अपना अर्धशतक नहीं बना पाई. शेफाली वर्मा को जेस जोनासेन ने एलिसा हीली के हाथों कैच आउट कराया.

शेफाली के बाद कप्तान ने दिखाया जलवा
शेफाली वर्मा के तीसरे विकेट के रूप में आउट होने के बाद भारतीय टीम ने नियमित अंतराल में कुछ विकेट्स खोए, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक एंड संभाल कर रखा. हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली जिसमें 8 चौके एवं एक छक्का शामिल था. हरमनप्रीत और शेफाली की पारी के चलते भारतीय टीम ने आठ विकेट पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया.ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर जेस जोनासेन ने सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं मेगन स्कट ने दो विकेट चटकाए.

शेफाली के नाम टी20 में 800 से ज्यादा रन
18 साल की शेफाली वर्मा ने कुछ ही सालों के अंदर इंटरनेशनल क्रिकेट मेम अपनी पहचान बना ली है. शेफाली 2020 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज थीं, जहां उन्होंने 5 मैचों में 163 रन बनाए थे. शेफाली के नाम अबतक 33टी20 इंटरनेशनल मैचों में 25.01 की औसत से 801 रन बनाए हैं.

Latest articles

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...